🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

संसदीय सचिव यूडी मिंज को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बाँधी राखी

On: August 19, 2021 10:51 AM

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने विधायक से कहा :सर हम आपके सपनो को उड़ान देने में लगे हैं

जशपुर- (सुनीता गुप्ता वायरलेस न्यूज़) : संसदीय सचिव यू डी मिंज से
जिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ ने मुलाकात कर उन्हें स्नेहपूर्वक राखी भी बाँधी इस स्नेहहिल अवसर पर उन्होंने ममाननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के लिए भी राखी संसदीय सचिव यू डी मिंज को भेंट किया।
सुबह पँहुचे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को संसदीय सचिव ने स्पेशल मसाले वाली चाय पिला कर कुशलक्षेम पूछा।आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने उन्हें तीन सूत्रीय मांगों के लिए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा !!

विधायक एवं संसदीय सचिव यूडी मिंज जी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि वे स्वंय उनकी मांगों के से मुख्यमंत्री को अवगत कराएंगे। कोरोना संक्रमण काल मे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के कार्यों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा हम सभी को आप लोगों पर गर्व है हम आपके कार्यों की सराहना करते हैं। साथ ही आपकी मांगो का समर्थन करते हैं।उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पौधारोपण के लिए आग्रह किया जिस पर कार्यकर्ताओं ने कहा हमने अब तक 5000 से ज्यादा पौधे आंगनबाड़ी केंद्रों पर लगाए हैं एवं उनकी देखभाल कर रहे हैं और सभी पौधे स्वस्थ एवं मस्त हैं आप चिंता न करे सर हम आपके सपनो को उड़ान देने में लगे हैं !!

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment