· एशिया-अफ्रीका बिजनेस एंड सोशल फोरम की ओर से दिया गया सम्मान
· तोक्यो ओलंपिक में बेटियों ने देश का नाम रोशन कियाः सावित्री जिन्दल
रायगढ़. (वायरलेस न्यूज़) – हरियाणा की पूर्व कैबिनेट मंत्री और ओपी जिन्दल ग्रुप की एमिरेटस चेयरपर्सन श्रीमती सावित्री जिन्दल को आज महिला उत्थान के क्षेत्र में उपलब्धियों के लिए अंतरराष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया गया। एशिया-अफ्रीका बिजनेस एंड सोशल फोरम के प्राइड ऑफ द नेशन सीरीज अवार्ड्स एंड बिजनेस समिट के 14वें संस्करण में एशियावन पत्रिका की ओर से उन्हें ऑनलाइन यह सम्मान प्रदान किया गया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में श्रीमती जिन्दल ने महिला जगत को यह सम्मान समर्पित करते हुए कहा कि बेटियों को शिक्षित और समर्थ बनाने के लिए वह संकल्पित हैं। उनका सपना है कि बेटियों को भी अपनी काबिलियत से देश की सेवा करने का समान अवसर मिले। उन्होंने कहा कि अब एक बदलाव आया है, अनेक क्षेत्र में बेटियां बड़ी-बड़ी जिम्मेदारियां संभालने लगी हैं। उन्हें रक्षा सेवा में भी जाने का समान अवसर मिल गया है। यह बहुत खुशी की बात है।
श्रीमती जिन्दल ने कहा कि वे एक साधारण गृहिणी थीं और अपने परिवार का दायित्व निभा रही थीं लेकिन अचानक ओपी जिन्दल साहब के निधन के कारण उन्हें आगे आना पड़ा। जिन्दल साहब ने गरीब, किसान, मजदूर, युवा और महिलाओं के उत्थान के लिए जो सपने देखे थे, उसे ही पूरा करने के लिए वे समाजसेवा के क्षेत्र में आईं और अंतिम सांस तक आम लोगों की सेवा के प्रति वे समर्पित रहेंगी।
राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, केंद्रीय मंत्री सर्वश्री अनुराग ठाकुर, मुख्तार अब्बास नक़वी, गजेंद्र सिंह शेखावत, किरेन रिजीजू, डॉ. रामदास अठावले, साध्वी निरंजन ज्योति, गौतम गंभीर, मनोज तिवारी, हंसराज हंस, रविकिशन और गुरुदेव श्री श्री रविशंकर, निरंजन हीरानंदानी, आशीष कुमार चौहान, अनंत गोयनका, ऋषभ मारिवाला समेत अलग-अलग क्षेत्रों की अनेक हस्तियां इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

