कोरबा /पाली (वायरलेस न्यूज़) अखिल वैश्विक क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट द्वारा सुरेश सिंह बैस को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। विदित हो कि समाज हित एवं क्षत्रिय एकता के लिए अखिल वैश्विक क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्य करने वाली एकमात्र संस्था है। संस्था के माध्यम से छत्रिय एकता एवं क्षत्रिय हित के साथ-साथ समाज के विभिन्न वर्गों के लिए कई उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं जिसमें श्री बैस की उल्लेखनीय भूमिका रही है। इसके पूर्व वे संस्था में राष्ट्रीय सचिव प्रमुख के पद पर रहते हुए अनेक समाजसेवी कार्यों को कुशलता पूर्वक करते हुए अपनी कर्मठता एवं सेवा भावना का परिचय दे रहे हैं।
अखिल वैश्विक क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजीव सिंह ने उन्हें अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि आपके द्वारा सौंपे गए दायित्वों को कर्मठता एवं कुशलता पूर्वक निभाएं जाने की कि मैं भूरि भूरि प्रशंसा करता हूं और आशा करता हूं कि आप ऐसे ही अपने दायित्वों का निर्वहन आगे भी करते रहेंगे। उन्होंने बताया कि श्री बैस के द्वारा गत वर्षो में अनेक समाज सेवा एवं क्षत्रीय हित के कार्यों को निरंतर कुशलतापूर्वक किया जा रहा है। इनके कई कार्य प्रेरणास्पद हैं। जिनसे समाज के युवा प्रेरित होकर समाज कार्य की ओर सम्मिलित हो रहे हैं ।यही कारण है कि संस्था के राष्ट्रीय कारिणी टीम ने एकमत होकर इन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर प्रमोट किया है। श्री बैस की नियुक्ति पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी के उमेश सिंह, नरेंद्र सिंह राणा ,आनंद सिंह, सहित अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष के पी सिंह ने भी अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है। वहीं इनकी नियुक्ति पर कोरबा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सोमवंशी, कोरबा जिला प्रभारी रवि सिंह ,कोरबा जिला संरक्षक किशोर सिंह ठाकुर , छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी विजय सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह ,यूपी प्रदेश महामंत्री ज्ञानेंद्र सिंह, यूपी प्रदेश मंत्री सूर्यभान सिंह एवं प्रतापगढ़ जिला संरक्षक शिव मूर्ति सिंह, गाजियाबाद जिला अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ,करणी सेना के नोएडा दिल्ली प्रभारी विपिन सिंह, संजय सोमवंशी ,प्रदेश महिला उपाध्यक्ष सुनीता सिंह, माया सिंह ,मीरा सिंह, आदि ने हर्ष व्यक्त किया है ।
०
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.04.19पचपेड़ी प्रेस क्लब का शपथ समारोह 20 अप्रैल को*कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया एवं अध्यक्षता गोविंद शर्मा (प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़, अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति) रहेंगे*
Uncategorized2026.04.19अक्षय तृतीया पर प्याऊ सेवा का बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजीत मिश्रा के हाथों शुभारंभ, राहगीरों को मिलेगी गर्मी से राहत..
Uncategorized2026.04.19श्रम विभाग की योजनाओं से हजारों परिवारों को संबल* *“योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से श्रमिकों के जीवन स्तर में आया व्यापक सुधार”*
Uncategorized2026.04.19इच्छा पूरक 40 दिवसीय 5 श्री जपजी साहेब का अखंड पाठ का भाई साहेब श्री जसकीरत सिंह जी ने आरंभ किया


