🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

मां दंतेश्वरी के चरणों में भक्त ने चढ़ाए 50 लाख के आभूषण

On: September 4, 2021 5:57 PM

रोजान सैकड़ों की संख्यां में लोग पहुंचकर माता का आशिर्वाद प्राप्त करते है। इसके साथ ही भक्त यहां माता के चरणों में चढ़ावा लेकर पहुंचते रहते हैं। इसी क्रम में धमतरी के एक भक्त ने दंतेश्वरी मां को 50 लाख के आभूषण चढ़ाएं है।

दंतेवाड़ा 04 सितंबर 2021
(वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी)
दंतेवाड़ा जिले में स्थित मां दंतेश्वरी के प्रति श्रद्धालुओं में गहरी आस्था है। यह मंदिर विदेशों तक प्रसिद्ध है। रोजान सैकड़ों की संख्यां में लोग पहुंचकर माता का आशिर्वाद प्राप्त करते है। इसके साथ ही भक्त यहां माता के चरणों में चढ़ावा लेकर पहुंचते रहते हैं। इसी क्रम में धमतरी के एक भक्त ने दंतेश्वरी मां को 50 लाख के आभूषण चढ़ाएं है।
धमतरी जिले के ग्राम गाड़ाडिह के अशोक पवार और राजेश पवार अपने पूरे परिवार के साथ माता के दर्षन के लिए पहुंचे हुए थे। इस दौरान पूरे परिवार ने सोने के आभूषणों को मां दंतेश्वरी के चरणों में भेंट किए है। इन आभूषणों में मां के श्रृंगार के पूरे सामान है। इनमें चूड़ी, हार, झुमका, बाजूबंद, अंगूठी, नथ, बिंदिया, गलाबंद कान, चैन, पायल, करधन, मुकुट के साथ बड़ा सा एक चांदी का छत्र भी चढ़ाया है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment