बिलासपुर।(वायरलेस न्यूज़) प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा की कार्य योजना अनुसार बिलासपुर जिले में दिनांक 6 सितम्बर 2021 सोमवार को दोपहर 1 बजे गांधी चौक से जिला भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, सांसद अरूण साव, भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी, मस्तूरी विधायक डॉ.कष्ष्णमूर्ति बांधी, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री रवि भगत के नेतृत्व में नेहरू चौक तक धर्मांतरण के विरोध में जनजागरण पद यात्रा निकालकर नेहरू चौक में सभा करने के बाद महामहिम राज्यपाल के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जायेगा।
भाजपा के जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत एवं युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी ने कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार सत्ता में आई है तब से प्रदेश में तेजी के साथ धर्मांतरण हो रहा है। छत्तीसगढ़ प्रदेश के गांव गली मोहल्लों में प्रार्थना सभा के नाम पर गरीब वर्ग के अनुसूचित जाति, जनजाति तथा पिछड़ा वर्ग के लोगों को प्रलोभवन देकर धर्मांतरण कराया जा रहा है जो घोर निंदनीय है। भारत एक धर्म निरपेक्ष देश है यहॉ सभी धर्म को मानने वाले लोग रहते है, इसलिये प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा पूरे प्रदेश के जिला मुख्यालयों में धर्मांतरण के खिलाफ जनजागरण पद यात्रा निकाली जा रही है जिसके अंतर्गत बिलासपुर जिला भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा दिनांक 6 सितम्बर 2021 सोमवार को दोपहर 1 बजे गांधी चौक से नेहरू चौक तक धर्मांतरण के खिलाफ जनजागरण पद यात्रा का आयोजन किया गया है। नेहरू चौक तक जनजागरण पद यात्रा के पश्चात सभा का आयोजन किया गया है एवं उसके पश्चात महामहिम राज्यपाल के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया जायेगा। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा धर्मांतरण के खिलाफ आयोजित जनजागरण पद यात्रा में बिलासपुर जिले के भाजपा, मोर्चा, प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में आम नागरिक भाग लेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक, मोहित जायसवाल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी, युवा मोर्चा जिला प्रभारी दीपक सिंह ठाकुर, कोमल सिंह ठाकुर, युवा मोर्चा जिला महामंत्री सौरभ कौशिक, तिलक देवांगन, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जयश्री चौकसे, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार कौशिक, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद कश्यप, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश मिश्रा, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष लखन पैकरा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष मकबूल अली, भाजपा जिला प्रकोष्ठों के संयोजक सचेन्द्र जैन, अनिल सिंह ठाकुर, लोकेशधर दीवान, तामेश्वर कौशिक, सुरेश पाण्डेय, राकेश मिश्रा, कृष्ण कुमार शुक्ला, अरविंद गोयल, रामकिशोर देवांगन, पल्लव धर, रजनीश पाण्डेय, लक्ष्मी प्रसाद कश्यप, लक्ष्मी कैवर्त, लल्लन तिवारी ने बिलासपुर जिले में निवासरत् सभी भाजपा, मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि धर्मांतरण के विरोध में आयोजित जनजागरण पद यात्रा में निर्धारित समय 1 बजे गांधी चौक में इष्ट मित्रों, शुभ चिंतकों के साथ ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुॅचकर जिला भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित धर्मांतरण के खिलाफ जनजागरण पद यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाये।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

