जशपुर – (Sunita Guptaवायरलेस न्यूज़) स्वामी आत्मानंद स्कूल में हुए भर्ती अनियमितता को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा जिला मुख्यालय में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर
प्रदर्शन किया गया। भाजयुमों ने कहा कि हम युवाओं के साथ हमेशा खड़े हैं और खड़े रहेंगे। युवाओं के साथ अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान भाजयुमो के सदस्य कफन ओढ़ कर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर लेट कर प्रदर्शन किया और जमकर नारे लगाए। उल्लेखनीय है कि स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में संविदा पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है जिसको लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं और इसमें भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जा रहे हैं। अभ्यर्थियों ने भी मामले में कई शिकायत किया जिसे लेकर भाजयुमो भी लामबंद हो गई है,युवाओं ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए इस मामले में निष्पक्ष जांच एवं कार्यवाही की मांग की है।

इस विरोध प्रदर्शन में विक्रमादित्य सिंह जूदेव, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मैनेजर राम जी, भाजपा मंडल के महामंत्री अरविंद भगत जी, भाजयुमो जिला महामंत्री दीपक गुप्ता जी एवं भाजयुमो जिला मंत्री नमित सिंह जी, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख विकास सोनी उर्फ राजा, जसपुर शहर के मंडल अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी, मनोरा मंडल के भाजयुमो अध्यक्ष विकास प्रधान जी,भाजयुमो शहर महामंत्री कृष्णा गुप्ता जी, भाजयुमो शहर उपाध्यक्ष दीपक मिश्रा उर्फ दीपू,राजेंद्र अंबस्ट, पंकज गुप्ता, बजरंग गुप्ता, बजरंग नायक, सूरज सिंह, सूरज गुप्ता, अंकुर गुप्ता उपस्थित रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

