🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने व दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिये #यातायात पुलिस चला रही विशेष अभियान….

On: September 14, 2021 9:40 PM

एक दर्जन से अधिक नाबालिगों व ड्रिंक-इन-ड्राइव करने वालों पर कार्रवाई कर पेश किये गये चालान….

*नाबालिगों के प्रकरण में ₹5,000-₹5,000 व ड्रिंक-इन-ड्राइव पर ₹10,000-₹10,000 का न्यायालय से हुआ जुमार्ना*…. रायगढ(वायरलेस न्यूज़)। एसपी अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन एवं डीएसपी ट्राफिक पुष्पेन्द्र बघेल के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने एवं दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से #यातायात पुलिस द्वारा शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले एवं नाबालिक वाहन चालकों के विरुद्ध “विशेष अभियान” चलाया जा रहा है । डीएसपी ट्राफिक पुष्पेन्द्र बघेल बताये कि “विशेष अभियान” के तहत ट्राफिक पुलिस की टीमें शहर के भीतर नाबालिक वाहन चालकों पर तथा हाइवे एवं प्रमुख मार्गों पर शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई कर रही है । पिछले चार दिनों में यातायात थाने से *15 नाबालिगों एवं 04 ड्रिंक-इन-ड्राइव मामले में* इस्तगाशा माननीय न्यायालय में पेश किया गया था, जिसमें माननीय न्यायालय द्वारा नाबालिक के प्रत्येक प्रकरण में ₹5,000-₹5,000 एवं शराब पीकर वाहन चलाते पकड़े गये मामलों में ₹10,000-₹10,000 के अर्थदंड से दंडित किया गया । जल्द ही और मामलों का इस्तगाशा तैयार कर न्यायालय पेश किया जावेगा तथा इस प्रकार की कार्रवाई #यातायात पुलिस जारी रखेगी ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment