🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

गणपति विसर्जन डीजे व बाजो के साथ करने की अनुमति प्रदान करने एसडीएम को एनएसयूआई ने सौपा ज्ञापन

On: September 17, 2021 5:57 PM


रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़)। एनएसयूआई ने प्रदेश सचिव शुभम बाजपेयी के नेतृत्व में धार्मिक आस्था को ध्यान में रखते हुए गणपति विर्सजन में डी जे ,बाजे की अनुमति प्रदान करने हेतु सारंगढ एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है जिसके सम्बंध में प्रदेश सचिव शुभम बाजपेयी का कहना है कि शहर के हर चौक में चौराहे में विराजित गणपति बप्पा को धूम धाम से विदा करने की युवाओं की एक अलग रुचि और मानता महत्व होता है और शहर के स्थानीय डीजे बाजा का व्यवसाय करने वालो का घर भी इसी रूप में चलता है जिनकी आर्थिक स्थिति कोरोना महामारी से बिगड़ी चली आ रही है अतः इन दोनों स्थिति को ध्यान में रखते हुए हमने माननीय अधिकारी जी से उक्त विषय मे अनुमति प्रदान करने की मांग समस्त शहरवासियों की ओर से की है।इस दौरान शुभम बाजपेयी , अभिषेक शर्मा , हेमंत चंद्रा , मुकेश साहू , बाबू स्वर्णकार , आशीष नंदे , जितेंद्र पुराईन , राजेन्द्र वारे , योगेश मनहर, सोमू यादव, विशाल आनंद , विकाश मालाकार , मिथलेश गोस्वामी , सिद्धू गोपाल , सौरभ बरेठ , सागर दीवान , सूरज जांगड़े , गणेश अजगल्ले , सौरभ चौहान , रितिक सिंह , राहुल मैत्री , आशु ठाकुर , देवांशु यादव , सोनू काठे , पकलु निषाद , अरविंद मनहर , इराक तांडे , रूपेंद्र दास , स्नेहिल यादव आदि उपस्थित रहे ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment