सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करगीरोड कोटा में कोटा विद्यालय ,नवागांव विद्यालय एवं बेलगहना विद्यालय के आचार्यों का एक दिवसीय आवर्ती वर्ग (प्रशिक्षण) प्रांत प्रमुख संतोष कुमार निषाद, विभाग समन्वयक गेंदराम राजपूत ,जिला समन्वयक
हरीशचंद साहू* ,विद्यालय के अध्यक्ष वेंकट लाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष रामसजीवन गुप्ता, विद्यालय के प्राचार्य बाबूलाल साहू ,तहसील समन्वयक सुरेश साहू के सफल मार्गदर्शन में मां सरस्वती , ओम, भारत माता के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, प्रांत प्रमुख संतोष कुमार निषाद द्वारा विद्या भारती के पांच आधारभूत विषय की जानकारी देते हुए उन्होंने खेल खेल में शिक्षा किस प्रकार से दिया जा सकता है इसमें स्वयं खेल कराते हुए आचार्यों को प्रशिक्षण दिया सभी आचार्य खेल खेल में शिक्षा का आनंद लिया सभी छात्र छात्राओं को खेल खेल में शिक्षा देने हेतु तैयार हुए,विभाग समन्वयक गेंद राम राजपूत ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति की जानकारी दी एवं उन्होंने कहा कि हमें नई टेक्नोलॉजी के साथ छात्र छात्राओं को शिक्षा दिया जा रहा है उसे और अधिक प्रमाणिकता दिखाना होगा इसके लिए समय-समय पर आचार्यों का प्रशिक्षण वर्ग लगाकर प्रशिक्षित किया जाएगा, सरस्वती शिशु मंदिर कोटा की आचार्य राजकुमार साहू ने बेलगहना विद्यालय की प्रधानाचार्य नवागांव विद्यालय के प्रधानाचार्य ने इस कार्यक्रम का अपना अनुभव साझा किया आचार्यों का खेल खेल के माध्यम से समसामयिक विषयों पर प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम भी हुआ ,कार्यक्रम के अंत में हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी का जन्मोत्सव मनाया गया इस अवसर पर विभाग समन्वयक गेंद राम राजपूत ने मोदी जी को जन जन के नायक एवं भारत को विश्व पटल पर मान बढ़ाने वाला कश्मीर से धारा 370 हटाने वाला एयर स्ट्राइक कराने वाले आतंकवादियों को धूल चटाने वाले प्रधानमंत्री बताया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्राचार्य बाबूलाल साहू ने की,
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

