रायगढ़। (वायरलेस न्यूज़) राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन धमतरी जिले में किया गया था, जिसमें कुश्ती के खिलाड़ीयो ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बिलासपुर संभाग के तरफ से रायगढ़ के (हनुमान अखाड़े) के पहलवानों ने भाग लिया। कुश्ती प्रतियोगिता में दो तरह की कुश्ती का कैटेगरी बनाया गया था, जिसमें फ्री स्टाइल कुश्ती (बालक एवं बालिका) 14, 17 एवं 19 वर्ष), ग्रीकोरोमन कुश्ती (बालक 17, 19 वर्ष) का आयोजन किया गया।
जिसमें रायगढ़ के पहलवानों ने मैच में जबरदस्त कुश्ती के दावपेंच का प्रदर्शन करते हुए। शहर के 10 पहलवानों ने विभिन्न कुश्ती के मैचों में हिस्सा लिया। जिसमें रायगढ़ के पहलवानों ने मैच में जबरदस्त कुश्ती के दावपेंच का प्रदर्शन करते हुए 10 पहलवानों में से 8 ने मेडल प्राप्त कर प्रतियोगिता में अपना दबदबा बनाया।
विभिन्न भार वर्ग में मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में दिग्विजय सिंह ने 110 किलोग्राम भार वर्ग में (गोल्ड मेडल), अनुराग सिंह 82 किलोग्राम भार वर्ग में (गोल्ड मेडल), उमंग भारती ने 44 किलोग्राम भार वर्ग में( सिल्वर मेडल), अभय गुप्ता 60 किलोग्राम भार वर्ग मैं (सिल्वर मेडल), अंकेश यादव 48 किलोग्राम भार वर्ग में( सिल्वर मेडल), शशिकांत 65 किलोग्राम भार वर्ग में (सिल्वर मेडल), ओम गुप्ता 55 किलोग्राम भार वर्ग में (कास्य मेडल), लड़कियों में शिक्षा सिंह ने 53 किलोग्राम भार वर्ग में (कास्य मेडल) प्राप्त किया। बाकी के 2 खिलाड़ियों को हार का सामना करना पड़ा। इस प्रतियोगिता में बिलासपुर संभाग ने सबसे ज्यादा मेडल प्राप्त किया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक
अन्यNovember 7, 2026शबरी के राम’ की विशेष स्क्रीनिंग – श्रद्धा, सेवा और समर्पण की कथा ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध,शिवरीनारायण की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती है फिल्म ‘शबरी के राम’,शबरी के राम के निर्माता निर्देशक डॉ शाहिद अली

