🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

छत्तीसगढ़ का इकलौते खिलाड़ी संजू गजभिये ने भारतीय सीनियर पुरुष राष्ट्रीय बास्केट बाल टीम में बनाई जगह
जिला बास्केटबॉल व रायगढ़ वासियों के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि.

On: September 18, 2021 6:57 PM


रायगढ़ बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष ऋषि वर्मा, संरक्षक मंजूल दीक्षित, कोच राजेन्द्र यादव ने दी बधाई
रायगढ़। (वायरलेस न्यूज़)शहर ने बास्केट बॉल में एक से बढ़कर एक खिलाडी दिए है। सभी ने जिले का नाम राष्ट्रीय पटल पर गौरवान्वित किया है इसी श्रृंखला में इस फेहरिस्त में एक और नाम जुड़ गया है वो है संजू गजभिये का.. शहर के चक्रधर नगर डिग्री कॉलेज रोड़ में रहने वाले बास्केटबॉल खिलाड़ी संजू गजभिये ने अपनी प्रतिभा से रायगढ़ जिले और छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है। बास्केटबॉल खिलाड़ी संजू गजभिये का भारतीय सीनियर पुरुष राष्ट्रीय बास्केटबॉल टीम में चयन हुआ है और संजू छत्तीसगढ़ के एक मात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने राष्ट्रीय बास्केटबॉल टीम में जगह बनायी है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन के असिस्टेंट कोच राजेन्द्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि संजू गजभिये पिता राजेन्द्र गजभिये उम्र 16 वर्ष छत्तीसगढ़ का इकलौता खिलाड़ी है जिसका चयन भारतीय सीनियर पुरुष राष्ट्रीय बास्केटबॉल टीम में हुआ है। इस कड़ी में एफआईबीए विश्व कप की तैयारी में बैंगलोर में 20 सितंबर से 20 अक्टूबर तक होने वाले भारतीय वरिष्ठ पुरुष बास्केटबॉल के राष्ट्रीय कोचिंग शिविर में भाग लेने के लिए संजू बैंगलोर जा रहे हैं। जिसके बाद यह टीम में होने वाली थ्प्ठ। विश्व कप 2023 में हिस्सा लेगी। संजू गजभिये छत्तीसगढ़ बास्केटबॉल के असिस्टेंट कोच राजेन्द्र यादव से प्रशिक्षण लेते हैं और छत्तीसगढ़ के कैप्टन के रूप अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरा है। वहीं 2019 में कटक में भी संजू गजभिये कैप्टन थे और उनके साथ रायगढ़ के पांच बास्केटबॉल खिलाड़ी भी शामिल हुए थे।
वहीं संजू के इस बड़ी उपलब्धि पर रायगढ़ जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष ऋषि वर्मा और संरक्षक मंजूल दीक्षित, रायगढ़ के असिस्टेंट कोच प्रदीप बरेठ सहित रायगढ़ बास्केटबॉल एसोसिएशन की पूरी टीम ने संजू को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment