रायपुर (सुनीता गुप्ता वायरलेस न्यूज़) छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहते भूपेश बघेल ब्राह्मण पारा स्थित गाँधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुँचे थे तब वहां के निवासियों के आग्रह पर सेमहरा बाड़ा के खादी दुकान पहुँचकर खादी का कपड़ा लिये।दुकानदार से कहकर उन्होंने चाय मंगवाया जब उन्हें दुकानदार ने कुर्सी में बैठेने के लिये कहा तो भूपेश बघेल दुकान के बाहर पाटे में जा बैठे और कहा कि चाय पीने का आंनद पाटे में बैठकर पीने में आता है। भूपेश बघेल के इस सरल और ठेठ छत्तीसगढ़ी रूप के देखकर वहाँ के लोगो ने कहा कि आप एक दिन जरूर मुख्यमंत्री बनेंगे तब आप इस पाटे में बैठेंगे जरूर आइयेगा।आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जब गणेश प्रतिमा के दर्शन करने ब्राह्मण पारा आये तो कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने उन्हें वह वादा याद दिलवाया तो सहजता से मुख्यमंत्री ने आग्रह स्वीकार किया और उसी खादी भंडार के पाटे में बैठे।वहां के निवासियों ने कहा कि भूपेश बघेल जो वादा करते है उसे निभाते है।वहां पर उपस्थित लोगों ने कहा की एक प्रदेश के मुख्यमंत्री का आम नागरिकों की तरह पाटे में बैठना उनकी सहजता और जनता से जुड़े रहने के भाव को दिखाता है।

Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

