रायगढ़। (वायरलेस न्यूज़) कलेक्टर भीम सिंह की अध्यक्षता में आज जिले के विभिन्न विकासखंडों में संचालित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के प्राचार्यों व शिक्षकों की कार्यशाला का आयोजन कलेक्ट्रेट के सृजन सभाकक्ष में किया गया। इस मौके पर सहायक कलेक्टर प्रतीक जैन, जिला शिक्षा अधिकारी आर.पी.आदित्य, डीएमसी आर.के.देवांगन उपस्थित रहे।
कार्यशाला में कलेक्टर भीम सिंह ने अपने विद्यार्थी जीवन के अनुभव को साझा करते हुए कहा कि अंग्रेजी का अपना महत्व है। उच्च अध्ययन स्तर पर अधिकांश पुस्तकें अंग्रेजी में उपलब्ध होती हैं, जिन तक विद्यार्थियों की पहुंच बनाने और समझ विकसित करने में अंग्रेजी का ज्ञान होना आज जरूरी है। उन्होंने कहा कि विद्यालय भवन से नहीं अपितु शिक्षकों व बच्चों से बनता है। विद्यालयों में शिक्षकों व बच्चों के बीच अंग्रेजी में वार्तालाप का माहौल निर्मित करें। रटने की प्रवृत्ति से बचते हुए समझने की अवधारणा व प्रवृत्ति विकसित करें। शिक्षक बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण निर्मित करने का प्रयास करें। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल अभी अपने शैशवावस्था में हैं, इसे और बेहतर बनाने की जिम्मेदारी सभी शिक्षकों की है। कार्यशाला की समाप्ति पर सहायक संचालक श्रीमती दीप्ति अग्रवाल द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

