राजनांदगांव (वायरलेस न्यूज़19 सितंबर) । भाजपा के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ सरकार के पूर्व मंत्री रजिंदरपाल सिंह भाटिया ने रविवार देर शाम को छुरिया स्थित अपने पैतृक निवास में फांसी लगा ली। उनके खुदकुशी की खबर से भाजपा और पार्टी कार्यकर्ता सदमे में है। वहीं छुरिया समेत समूचे जिले में शोक की लहर व्याप्त है। रमन सरकार के पहले कार्यकाल में भाटिया करीब 6 माह तक परिवहन मंत्री रहे, बाद में संवैधानिक बाध्यता के चलते उन्हें मंत्री पद छोड़ना पड़ा। भाटिया ने शाम 6 बजे के आसपास घर में फांसी लगा ली।
बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान थे। उनके नजदीकी लोगों का कहना है कि कोरोना से पीड़ित होने के बाद से उनकी शारीरिक क्षमता बेहद कमजोर हो गई थी। कुछ साल पहले पत्नी का भी अचानक देहांत हो गया था। भाटिया के इकलौते पुत्र जगजीत सिंह राजधानी रायपुर में एक अस्पताल के डायरेक्टर हैं। उनके पुत्र राजधानी में ही निवासरत हैं। जबकि भाटिया का वहां आना-जाना रहता था। बताया जा रहा है कि भाटिया करीब 74 साल के थे। उनकी भाजपा में कद्दावर नेताओं में गिनती होती थी। फिलहाल छुरिया पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

