टीएस सिंहदेव अचानक दिल्ली उड़े, बढ़ती सियासी सरगर्मियों पर बोले, “ मेरी व्यक्तिगत ज़िंदगी भी है, बहन के जन्मदिन पर जा रहा”
दिल्ली दौरे में हाईकमान से मिलने की बात से किया इंकार
रायपुर (वायरलेस न्यूज़) छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव आज दिल्ली रवाना हुए. एयरपोर्ट पर उन्होंने पत्रकारों से ज्यादा बात तो नहीं की, लेकिन उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि हर दौरा राजनीतिक कारणों से नहीं होता.
मेरी व्यक्तिगत ज़िंदगी भी है. बताया जा रहा है कि टीएस सिंहदेव की बहन आशा देवी का जन्मदिन है. इसलिए वे दिल्ली जा रहे हैं.
टीएस सिंहदेव की छोटी बहन है आशादेवी (आशा कुमारी). वे हिमाचल प्रदेश के डलहौजी से 6 बार कांग्रेस की टिकट पर विधानसभा चुनाव जीत चुकी है. बता दें कि वे अपने बड़े भाई यानी टीएस सिंहदेव को प्यार से ‘दादा’ बुलाती है.

Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक
अन्यNovember 7, 2026शबरी के राम’ की विशेष स्क्रीनिंग – श्रद्धा, सेवा और समर्पण की कथा ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध,शिवरीनारायण की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती है फिल्म ‘शबरी के राम’,शबरी के राम के निर्माता निर्देशक डॉ शाहिद अली

