(रिपोर्ट पुष्पेन्द्र श्रीवास वायरलेस न्यूज़)
कोरबा 20 सितम्बर 2021 – कुसमुण्डा खदान में बीते 17 सितम्बर विश्वकर्मा पूजा के दिन एक निजी कम्पनी के गार्डो के द्वारा 2 व्यक्ति को अर्धनग्न हालत में खम्बे से बांधकर मारपीट करने की घटना प्रकाश में आयी,जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में 2 लोगों को अर्धनग्न हालात में खम्बे से बांधकर बड़ी ही निर्दयता के साथ डंडे से मारा जा रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए कुसमुंडा थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने पीड़ित प्रार्थी की शिकायत पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध करते हुए वायरल वीडियो के आधार पर फरार आरोपियों की पतासाजी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया वही फरार एक आरोपी की पतासाजी की जा रही है।
उपरोक्त मामले की सम्पूर्ण जानकारी पुलिस द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गयी है,जो इस प्रकार है।
बंधक बनाकर मारपीट करने वाले आरोपियों को किया गया गिरफ्तार | आरोपीगण- राजेश सिंह राजपूत, गोवर्धन कुमार साहू व अशोक कुमार कश्यप गिरफ्तार।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 17.09.2021 को कुसमुण्डा खदान शैलो के पास एण्डम में विश्वकर्मा देखने गये सुभाष राम सिदार निवासी दुरपारोड फोकटपारा कोरबा व हीरा बहादुर निवासी फोकटपारा को सामता कंपनी के दो गाड व उसके अन्य साथियों के द्वारा तुम कंपनी में लोहा चोरी करने आये हो कहकर गाली गुप्तार करते हुये मारपीट करने लगे तथा उनके द्वारा मना करने पर उन्हें अलग अलग खंभा में रस्सी से बांधकर मारपीट करते हुये चोरी स्वीकार कराने जो घटना की गंभीरता को देखते हुये तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर आरोपियों के विरूद्ध धारा 294,330,348,506, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। उक्त घटना के संबंध में एक वीडियो भी वायरल हुआ है। जिस पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री भोजराम पटेल के निर्देशन व श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा व श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री लितेश सिंह के मार्गदर्शन पर घटना घटित करने वाले आरोपियों की त्वरित पतासाजी व गिरफ्तारी हेतु टीम गठित किया गया जो कुसमुण्डा पुलिस द्वारा आज दिनांक 20.09.2021 को पीड़ित तथा वायरल हुये वीडियो के आधार पर 03 आरोपियों को अभिरक्षा में लिया गया तथा अभिरक्षा में लिये संदेही व्यक्तियों से पृथक पृथक पूछताछ किया गया जिन्होंने अपना नाम राजेश सिंह राजपूत पिता रामजीत सिंह राजपूत उम्र 53वर्ष निवासी- कपाटगुड़ा कुसमुण्डा व गोवर्धन कुमार साहू पिता शिवचरण साहू उम्र 29वर्ष निवासी बरमपुर थाना कुसमुण्डा व अशोक कुमार कश्यप पिता दिलहरणलाल उम्र 46 वर्ष निवासी ग्राम कनकी थाना उरगा जिला कोरबा का निवासी होना बताये।
प्रकरण में विवेचना दौरान धारा 384 भादंवि जोडी गई है। आरोपियों के उक्त कृत्य अपराध का घटित करना पाये जाने से श्रीमान तहसीलदार महोदय से पहचान कार्यवाही उपरांत विधिवत गिर कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। अन्य 01 आरोपी की पतासाजी की जा रही है। जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक लीलाधर राठौर, सउनि परमेश्वर राठौर, प्रधान आरक्षक कृपाशंकर दुबे, खगेश राठौर आरक्षक शीतल कुमार राज श्याम गबेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
गिरफ्तार आरोपीगण
- राजेश सिंह राजपूत पिता रामजीत सिंह राजपूत उम्र 53वर्ष निवासी- कपाटमुड़ा कुसमुण्डा जिला कोरबा। 02. गोवर्धन कुमार साहू पिता शिवचरण साहू उम्र 29वर्ष निवासी- बरमपुर थाना कुसमुण्डा जिला कोरबा। 03. अशोक कुमार कश्यप पिता दिलहरणलाल उम्र 48वर्ष निवासी ग्राम कनकी थाना उरगा जिला कोरबा
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अपराधOctober 26, 2026रेल संपत्ति चोरी के पुराने मामलों में आरपीएफ दुर्ग की बड़ी कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार विशेष रेलवे न्यायालय रायपुर में किया पेश, एक वर्ष में वारंट के तहत 32 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी
खेल जगतOctober 26, 2026पिपरतराई में अंतर महाविद्यालयीन क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का शानदार आयोजन, 10 किमी दौड़ में धावकों ने दिखाया दमखम
बिलासपुरOctober 26, 2026प्रधानमंत्री मोदी पर कथित अमर्यादित बयान के विरोध में भाजपा का हल्लाबोल बिलासपुर में खरगे का पुतला दहन , भाजपा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन, राजनीतिक संवाद में मर्यादा और शालीनता बनाए रखने की मांग
बिलासपुरOctober 26, 2026धान और चावल की रीसाइक्लिंग बर्दाश्त नहीं होगी : कलेक्टर संजय अग्रवाल, राइस मिलर्स की बैठक में चावल जमा की प्रगति और धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा

