अनूपपुर (वायरलेस न्यूज़) आरपीएफ अनुपपुर की सजगता से सोमवार को पोस्ट में तैनात दो आरक्षको ने रेल्वे स्टेशन में चोरी का मोबाइल बेचने के फिराक में एक चोर को पकड़ने में अहम कामयबी हासिल की है इस संबन्ध में आरपीएफ पोस्ट अनुपपुर प्रभारी निरीक्षक एम एल यादव ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आज दिनांक 20.9.2021 को ड्यूटी पर तैनात स्टाफ आरक्षक सत्यपाल सिंह एवं आरक्षक दीपक सिंह द्वारा प्लेटफार्म नंबर तीन अनुपपुर रेलवे स्टेशन पर एक संदिग्ध को पूछताछ करने पर अपना नाम पता सोनू सेन पिता दीना नाथ उम्र 19 वर्ष साकिन टिकरकला वार्ड नंबर 13 गौरेला जिला जीपीएम छ. ग. बताते हुऐ आगे बताया कि चोरी का मोबाइल बेचने के फिराक में घूम रहा है और मोबाइल दिनाक 15.9.21 को गाड़ी संख्या 08248 रीवा बिलासपुर से डी 2 से चुराया था। जीआरपी अनुपपुर द्वारा उक्त चोरी के बाबत एफ आई आर 023/21 दिनांक 19.9.21 धारा 380 आई पी सी दर्ज होने की जानकारी पर आरोपी को जीआरपी अनुपपुर को आगे की कार्यवाही हेतू सुपुर्द किया जिसको प्रार्थी की शिकायत पर दर्ज मामले में गिरफ्तार कर सलग्न किया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़August 26, 2026केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने बिलासपुर-यलहंका साप्ताहिक नियमित रेल सेवा को दिखाई हरी झंडी ,बिलासपुर से बेंगलुरु की रेल कनेक्टिविटी को मिली नई मजबूती, यात्रियों को होगा लाभ
बिलासपुरAugust 26, 2026कोलवासरी प्रबंधन की मनमानी से ग्राम अमाली मार्ग पूर्ण रूप से जामआक्रोशित ग्रामीणों ने दी कलेक्टर घेराव की चेतावनी
छत्तीसगढ़August 26, 2026राज्य के विकास में चिरमिरी का अमूल्य योगदान,आज की जनधारा के छत्तीसगढ़ विकास संवाद कार्यक्रम
अपराधAugust 25, 2026रेलवे सुरक्षा बल गोंदिया की कार्रवाई ,72.661 किलोग्राम गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, ₹36.33 लाख का मादक पदार्थ बरामद

