🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

गांजा तस्कर को आबकारी अमले ने पहुंचाया जेल

On: September 20, 2021 6:18 PM


रायगढ़।(अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) आबकारी उड़नदस्ता कार्यालय में आज मुखबिर से सूचना मिली कि छातामुड़ा चौक पर यमराज उर्फ बबलू साहू अपने गुमटी से गांजा की बिक्री कर रहा है। आबकारी उड़नदस्ता टीम प्रभारी रंजीत गुप्ता ने बिना समय गवाएं अपनी टीम के साथ यमराज साहू के गुमटी में छापा मार उसके कब्जे से 3 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (ब) के तहत गिरफ्तार कर विशेष न्यायाधीश के समक्ष रिमांड हेतु प्रस्तुत किया। जहां से उसे जेल दाखिल का आदेश दिया गया। आज औरदा निवासी सुंदरमती साव को 8 लीटर महुआ शराब के साथ आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) (क) 34(2) एवं 59 (क) के तहत गिरफ्तार कर जेल दाखिल की कार्रवाई की गयी।
उक्त कार्यवाही आबकारी उड़नदस्ता प्रभारी रंजीत गुप्ता द्वारा की गई.. उनके हमराह स्टाफ में आबकारी आरक्षक सुंदरलाल प्रधान प्रभुवन बघेल एवं नगर सैनिक कन्हैया साहू निर्मल साव अजय कशेर एवं महिला सैनिक उर्सेला एक्का एवं सरोज कंवर उपस्थित रहे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment