जशपुरनगर.(वायरलेस न्यूज़) चंद्रपुर के पूर्व विधायक एवं जशपुर राज परिवार के युद्धवीर सिंह जूदेव के आकस्मिक निधन पर संसदीय सचिव यूडी मिंज ने गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मैं उनके निधन से आहत हूँ। उनके साथ और उनके परिवार के साथ मेरे पारिवारिक सम्बंध हैं और उनके साथ शुरू से मित्रवत सम्बन्ध रहे हैं।
संसदीय सचिव यूडी ने दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि युद्धवीर सिंह जूदेव का असमय इस दुनिया से चले जाना जशपुर की राजनीति और प्रदेश की राजनीति में लोगो को उनकी कमी हमेशा खलेगी, जशपुर की राजनीति में उनका अचानक चला जाना एक युग का अंत है।
श्री मिंज ने कहा कि उन्होंने उनसे जशपुर के अनेक विषयों पर सार्थक चर्चा होती रहती थी । चाहे पयार्वरण संरक्षण हो या जशपुर के हित मे हो या विकास में सभी विषयों के समाधान पर चर्चा होती थी।
उनके निधन अपूर्णीय क्षति है ईशवर उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करे और इस दुःख की घड़ी में परिवार जनों को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़August 26, 2026केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने बिलासपुर-यलहंका साप्ताहिक नियमित रेल सेवा को दिखाई हरी झंडी ,बिलासपुर से बेंगलुरु की रेल कनेक्टिविटी को मिली नई मजबूती, यात्रियों को होगा लाभ
बिलासपुरAugust 26, 2026कोलवासरी प्रबंधन की मनमानी से ग्राम अमाली मार्ग पूर्ण रूप से जामआक्रोशित ग्रामीणों ने दी कलेक्टर घेराव की चेतावनी
छत्तीसगढ़August 26, 2026राज्य के विकास में चिरमिरी का अमूल्य योगदान,आज की जनधारा के छत्तीसगढ़ विकास संवाद कार्यक्रम
अपराधAugust 25, 2026रेलवे सुरक्षा बल गोंदिया की कार्रवाई ,72.661 किलोग्राम गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, ₹36.33 लाख का मादक पदार्थ बरामद

