रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़ ) :- दो दिन पहले एक खबर ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया। जशपुर राजपरिवार के सदस्य एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव के पुत्र, पूर्व विधायक और संसदीय सचिव युद्धवीर सिंह जूदेव के निधन की खबर से पूरा प्रदेश हत्प्रभ रह गया। कोई सोच भी नहीं सका था कि वे इस अल्प आयु में दुनिया छोड़ देंगे। युद्धवीर सिंह जूदेव अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते थे। अपनी बेबाक राय से सभी के दिलों में खूब राज किया है।
युद्धवीर सिंह जूदेव की असामयिक निधन से सभी को गहरा झटका लगा है। इस विषय में रायगढ़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने भी गहरा शोक संवेदना प्रकट किया है। उन्होंने अपने शोक सन्देश में कहा कि पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव अपने पिता की परछाई की तरह थे क्योंकि उनमें उनके पिता की सारी खूबी भरी हुई थी। चाहे बयानों की बात हो या कार्यों की बात हो। सब में उनकी छवि साफ झलकती थीं। उनके विधायकी की बात करें तो वे अपनी पार्टी के कद्दावर नेता को भी नहीं बख्शा। वे अपनी जमा पूंजी अपने कार्यकर्ताओं को मानते थे जिसकी हर मान मर्यादा को अपनी मान मर्यादा समझते थे।
उनके इस प्रकार से अचानक चले जाने से छत्तीसगढ़ ने एक ऊर्जावान नेता को खो दिया है। जिसकी पूर्ति सम्भव नहीं है। मैं उनकी असामयिक निधन पर दुख प्रकट करते हुए अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। और उनके परिवार को इस विषम परिस्थिति को सहने की क्षमता प्रदान करें।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

