🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

पांच आर्किटेक्ट का लाइसेंस निरस्त  

On: September 22, 2021 4:26 PM

रायपुर (वायरलेस न्यूज़ 22 सितम्बर ) । नगर निगम के नगर निवेश विभाग की एक अति महत्वपूर्ण बैठक आज हुई। स्वीकृत अनुज्ञा के विपरीत किये जा रहे भवन निर्माण के संबंध में निगम में पंजीकृत 5 आर्किटेक्ट के लाइसेंस को निरस्त करने के निर्देश दिये गये। साथ ही 7 इंजीनियरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

नगर निवेश मुख्यालय एवं समस्त जोनों के नगर निवेश विभाग के सहायक अभियंताओं एवं उप अभियंताओं के कार्यों की समीक्षा के लिए बुलाई गई इस बैठक में मुख्य रूप से महापौर एजाज़ ढेबर, नगरीय नियोजन एवं भवन अनुज्ञा विभाग के अध्यक्ष कुमार मेनन, निगम कमिश्नर प्रभात मलिक, अपर आयुक्त लोकेश्वर साहू एवं नगर निवेशक बी. आर. अग्रवाल उपस्थित थे। 5 आर्किटेक्ट ललित शिर्के, राजेश जैन, शिवा भगनानी, अजय मोटवानी, एवं इंदर तलरेजा के लाइसेंस को 3 वर्ष के लिए निरस्त करने की कार्रवाई की जा रही है। 7 इंजीनियर श्रीमती आशिका देवांगन, कुलदीप साहू, साबिहुद्दीन, रोहन गुप्ता, राकेश गुप्ता, मोहन साहू एवं मनीष राठौड़ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

बैठक में निगम क्षेत्र के अंतर्गत बिना अनुमति एवं अनुमति के विपरीत किये जा रहे अवैध निर्माण के प्रकरणों पर कार्यवाही करते हुए जो भवन राजीनामा योग्य हैं उनका निराकरण किये जाने के निर्देश दिये गये। अवैध प्लाटिंग / कॉलोनी प्रकरणों पर सख्ती से कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये। अवैध कॉलोनी में जो 10 प्रतिशत से अधिक निर्मित भवन हैं, नियमानुसार उनके नियमितीकरण किये जाने निर्देश दिये गये।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment