🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

रेपकांड में विभाग के जिम्मेदार उपर से नीचे तक के अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई हो:-यूडी मिंज

On: September 26, 2021 3:09 PM

समर्थ दिव्यांग आवासीय प्रशिक्षण केंद्र में दिव्यांग बच्चियों के साथ हुई छेड़छाड़ और रेप की घटना दुःखद

जशपुर सुनीता गुप्ता वायरलेस न्यूज़) । जिला मुख्यालय जशपुर स्थित समर्थ दिव्यांग आवासीय प्रशिक्षण केंद्र में दिव्यांग बच्चियों के साथ हुई छेड़छाड़ और रेप की घटना के मामले में छग शासन में संसदीय सचिव व कुनकुरी विधायक यू डी मिंज ने कहा कि यह बहुत ही गम्भीर वारदात है और विभाग के जिम्मेदार उपर से नीचे तक के अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि कुछ कार्रवाइयां इस मामले में हुई हैं लेकिन यह बहुत ही गम्भीर मामला है और इस मामले में उपर से निचे तक के अधिकारियों की जवाबदारी तय हो और उनके विरुद्ध भी कार्रवाई हो । उन्होंने कहा है कि इस बेहद दुखद घटना के संबंध में शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों से बात कर टूरिस्ट वस्तुस्थिति से अवगत कराया गया है जो भी घटना घटित हुई है वह बहुत ही गंभीर अधिकारियों की गैर जिम्मेदार व्यवहार के कारण हुई है और उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment