बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) .समाज सेवा मे अग्रणी कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मँच छत्तीसगढ़ द्वारा प्रादेशिक कार्यालय बिलासपुर प्रकाशन परिसर मध्यनगरीय चौक बिलासपुर मे प्रदेश कान्यकुब्ज ब्राह्मण महिला प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के गठन हेतु एक आवश्यक बैठक रखी गई ।

प्रभारी पँ. के.एस.अवस्थी ने बताया कि बिलासपुर नगर के अलग-अलग क्षेत्रों से महिलाएं इस बैठक में शामिल हुई। उन सभी महिलाओं के आपसी चर्चा के दौरान सदस्यता अभियान चलाए जाने पर हेतु जोर दिया एवं आगामी 15 दिवस में सदस्यता अभियान चलाकर महिलाओं को जोड़ने हेतु सहमति बनी एवं आगामी आंवला नवमी कार्यक्रम हेतु भव्य आयोजन लोखंडी स्थित निर्माणाधीन आशीर्वाद भवन परिसर में करने हेतु एवँ मँच द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका के 100 वे हेतु महिलाओं ने अपना उत्साह दिखाया। सभी महिला सदस्यों को सदस्यता फार्म जारी किया गया एवं उन्हें मासिक पत्रिका ब्रम्ह आलोक का सदस्य बनाया गया एवं महिला प्रकोष्ठ के गठन हेतु सभी ने अपनी आम सहमति दी तथा
प्रदेश स्तरीय सदस्यता अभियान चलाने निर्णय लिया गया।उक्ताशय की जानकारी के.एस.अवस्थी प्रभारी
कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मँच छत्तीसगढ़ महिला प्रकोष्ठ ने दी।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

