महापौर और आयुक्त ने चलाया डोर टू डोर जागरूकता अभियान
स्वच्छ वार्ड हेतु वरिष्ठ पार्षद सुभाष पांडेय और महेश कंकरवाल की हुई प्रशंसा
रायगढ़(वायरलेस न्यूज़) नगर निगम द्वारा शहर के 48 वार्डो में डेंगू नियंत्रण के लिए अभियान चलाया जा रहा है, उसी क्रम में आज वार्ड क्रमांक 16 व 19 के क्षेत्र में महापौर जानकी काट्जू एवं कमिश्नर एस जयवर्धन ने वार्ड पार्षदों के साथ डेंगू के रोकथाम हेतु वार्डवासियो से अपील की।
डेंगू पर वार के तर्ज पर शहर में डेंगू नियंत्रण सर्वे के लिए नगर निगम द्वारा महाअभियान चलाया जा रहा है,साथ ही प्रतिदिन महापौर एवं निगम आयुक्त का निरीक्षण भी तय किया गया था जिसे लगातार जारी रखते हुए आज पुनः रायगढ़ महापौर एवं निगमायुक्त द्वारा वार्ड क्रमांक 16 व 19 के क्षेत्र में लोगो को जागरूक करते हुए दवा छिड़काव करवाया गया।डेंगू लक्षण और बुखार वाले लोगों की भी पहचान करने तथा नियंत्रण के लिए बेहतर कार्ययोजना बनाने चेक लिस्ट भी चस्पा किया गया,घरों में जमे स्वच्छ पानी में टेमीफास्ट दवा छिड़काव और पात्रों को खाली कराने के साथ लोगों को डेंगू से बचने के उपाय की जानकारी दी गई,शहर में अभी तक डेंगू के कुछ केस सामने आए हैं इसमें जन जागरूकता लाने की जरूरत है। डेंगू के मच्छर का लार्वा 2 से 8 दिन में ठहरे हुए स्वच्छ पानी में पनपता है। मच्छर के लार्वा को मारने के लिए टेमीफास दवा का वितरण और छिड़काव किया गया,उसके उपयोग की जानकारी दी गई और बताया गया कि गमले, कूलर, फ्रिज टायर, कोटना आदि जगह में स्वच्छ पानी में पहले टेमीफास दवा का छिड़काव करना है और इसे 1 घंटे रखना है। गंदगी और पानी का जमाव रखने वालों पर सफाई दरोगा को पेनाल्टी लगाने के निर्देश भी दिए गए।
वार्ड निरीक्षण दौरान एम आई सी सदस्य स्वास्थ्य प्रभारी संजय देवांगन,एल्डरमेन वसीम खान,जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री शाखा यादव,स्वच्छता निरिक्षक राजू पांडेय,रमेश तांती,सफाई दरोगा अरविंद द्विवेदी,सुपरवाइजर रीना,सफाई कर्मी तथा स्थानीय रहवासी मौजूद रहे।
महापौर जानकी काटजू ने बताया कि आज वार्ड क्रमांक 16 और 19 में डेंगु जागरूकता अभियान के तहत वार्ड पार्षदो के साथ दवा छिड़काव करते हुए लोगो के घर घर जाकर साफ सफाई और जमे पानी को साफ करने अपील की गई,दोनों वार्ड में संतोषजनक सफाई थी,फिर भी लोगो को डेंगू के संबंध जानकारी दी गई।
एमआईसी मेम्बर और स्वास्थ्य प्रभारी संजय देवांगन ने बताया कि शहर को साफ स्वच्छ तथा डेंगू मुक्त रखने नगर निगम हर सम्भव प्रयास रत है,लगातार जागरूक करते हुए टेमीफास्ट दवा का छिड़काव और फॉगिंग कराया जा रहा है
शाहवासियो से अपील है कि अपने घर मे कूलर गमले टायर आदि पर जमे हुए स्वच्छ पानी को साफ करते रहे ताकी डेंगू अपना लार्वा न छोड़ सके।
वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद सुभाष पांडे ने कहा कि आज डेंगू जागरूकता अभियान के तहत निगम की प्रथम महिला महापौर ,आयुक्त जी एवं निगम पार्षद एल्डरमेन और सफाई कर्मी ने सत्तीगुड़ी चौक,कोतरा रोड बाउलीकुँवा,बैकुंठपुर का निरीक्षण किया,जैसा कि अभी शहर में 14 15 केस डेंगू के सुनने को मीले है जिसे गंभीरता से लेते हुए वार्डो में अभियान चलाया जा रहा है उसी तारतम्य में मेरे वार्ड में भी दवा का छिड़काव,जमे पानी को साफ करने,साफ सफाई रखने समझाइस दी गई।
वार्ड क्रमांक 19 के पार्षद महेश कंकरवाल ने बताया कि महापौर जी और कमिश्नर सर को मैने इतवारी बाजार,डालडा गली,और गांधी गंज की कुछ समस्याओं को दिखाया,जिसे उन्होंने संज्ञान में लिया है,
निगम के सफाई प्रभारी और मेरे वार्डवासी स्वच्छता के प्रति सजग है कही कोई परेशानी नही है,डेंगू समस्या के लिए भी क्षेत्र प्रभावित नही है,समय समय पर दवा छिड़काव और फॉगिंग किया जा रहा है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

