रायगढ।(अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) आरपीएफ के उपमुख्य सुरक्षा आयुक्त बिलासपुर ने आज रायगढ आरपीएफ पोस्ट का निरीक्षण करके स्टाफ का सुरक्षा सम्मलेन लेकर उनकी समस्याओं से रूबरू होकर उनकी बातों को सुना और जल्द समस्या का निदान करने की बात कही ।

इस संबन्ध मेंआरपीएफ रायगढ के पोस्ट प्रभारी निरीक्षक राजेश वर्मा ने बताया कि आज बुधवार को आरपीएफ के उपमुख्यसुरक्षा आयुक्त बिलासपुर कुमार निशांत रायगढ आरपीएफ पोस्ट का निरीक्षण करने रायगढ पहुँचे।

जहाँ आरपीएफ पोस्ट के समस्त स्टाफ के साथ बुके देकर उनका स्वागत किया गया इसके बाद उन्होंने पोस्ट का निरीक्षण किया। आरपीएफ के उपमुख्यसुरक्षा आयुक्त बिलासपुर कुमार निशांत ने रायगढ की प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकारों को जानकारी देकर बताया कि कोरोना काल के बाद रायगढ पोस्ट का आज उन्होंने निरीक्षण किया यहाँ स्टाफ की कमी है जिसे 30 सितंबर के बाद यहाँ स्टाफ की कमी को जल्द दूर किया जाएगा पोस्ट में ही सुरक्षा सम्मेलन लगाकर आरपीएफ के स्टाफ से रूबरू होकर एक एक करके उनसे उनकी समस्याओं के बारे में पूछताछ कर उनकी बातों को सुनकर जल्द निदान करने की बात कही । पोस्ट के निरीक्षण के दौरान पोस्ट के अधिकारियों से क्राईम कंट्रोल को लेकर चर्चा की । और थाने के रिकार्ड रजिस्टरों की जांच की और रिकार्ड को दुरुस्त रखने के लिए सराहना की पोस्ट की वर्किंग और क्राईम कंट्रोल रायगढ का अच्छा है।वर्किंग के मामले में रायगढ आरपीएफ प्रभारी ने पोस्ट के अधीन रेल्वे स्टेशनों में जवानों की ड्यूटी लगाकर क्राइम कंट्रोल किया है। रेलवे पोस्ट के आधारभूत सरंचना की तारीफ की । आज के निरीक्षण के दौरान आरपीएफ पोस्ट रायगढ के प्रभारी राजेश वर्मा, उपनिरीक्षक देवेंद्र शास्त्री,उपनिरीक्षक अखिल सिंह, सहित पोस्ट के समस्त अधिकारी और बल सदस्य उपस्थित थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

