रायपुर।(वायरलेस न्यूज़) वरिष्ठ आलोचक, साहित्य अकादमी के सदस्य और छत्तीसगढ़ मित्र के संपादक डॉ सुशील त्रिवेदी को गांधी जयंती पर नार्वे में आयोजित आनलाइन समारोह में महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता सम्मान प्रदान किया गया।

यह सम्मान आनलाइन समारोह के मुख्य अतिथि और उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव श्री राजेन्द्र तिवारी ने प्रदान किया। इस अवसर पर नार्वे के पूर्व संस्कृति मंत्री के अलावा सुप्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता सुश्री मेधा पाटकर, वर्धा के कुलपति डॉ रजनीश शुक्ल, छत्तीसगढ़ मित्र से डा सुधीर शर्मा सहित अनेक कुलपति और साहित्यकार उपस्थित थे। संचालन नार्वे के स्पाइल दर्पण पत्रिका के संपादक डॉ सुरेश चंद्र शुक्ल ने किया। यह आयोजन भारतीय नार्वेजीय सूचना फोरम ने किया।
उल्लेखनीय है कि पूर्व शीर्ष आईएएस अधिकारी रहे डा सुशील त्रिवेदी ने तीस से अधिक पुस्तकों का लेखन किया है जिसमें पत्रकारिता, आलोचना, कला, संस्कृति, छत्तीसगढ़ और बहुविध विषय शामिल हैं। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ मित्र के संपादक हैं।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

