किशोर कर वायरलेस न्यूज़ ब्यूरोचीफ महासमुंद
पदयात्रा के दौरान चलाया जाता है जन जागरण अभियान
तोषगांव में आज हुआ गांधी पदयात्रा सप्ताह का समापन
महासमुन्द – गांधीजी के आदर्शों को जन जन तक पहुंचाने का सिलसिला आजादी के पहले से ही वर्ष 1945 से निरंतर चल रहा है। महासमुंद जिले के सरायपाली ब्लाक के अंतर्गत आने वाले

तोषगांव का स्वतंत्रता सेनानी परिवार गांधी पदयात्रा सप्ताह का आयोजन कर गांधीजी के आदर्शों को जन जन तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रतिवर्ष विशेष आयोजन करता है जिसमें गांधीवादी विचारों से ओतप्रोत ग्रामीण जन भी लगातार सहभागिता कर रहे हैं। अंचल के महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित जयदेव सतपथी के वंशज गांधी पदयात्रा सप्ताह का निरंतर आयोजन कर रहे हैं और अंचल में महात्मा गांधी के आदर्शों का अलख जगा रहे हैं। वर्ष 1945 से अनवरत चलने वाले गांधी पदयात्रा सप्ताह का आज तोषगांव में समापन किया गया। इस दौरान गांधी पदयात्रा सप्ताह के प्रारंभ से लेकर अभी तक लगातार सहभागिता कर सहयोग करने वाले वयोवृद्ध प्रबोधानंद सतपथी इस पदयात्रा सप्ताह के एकमात्र सदस्य जो वर्ष 1945 से अब तक लगातार गांधी पदयात्रा में सहभागिता कर रहे हैं। पदयात्रा सप्ताह का आयोजन वर्तमान में शिक्षाविद एवं पंडित जयदेव सतपथी के सुपुत्र विद्याभूषण सतपथी के द्वारा किया जा रहा है। पदयात्रा सप्ताह के दौरान गांधी के आदर्शों को लेकर अनेक गांवों का भ्रमण किया जाता है और एक निर्धारित स्थल पर पदयात्रा सप्ताह का समापन किया जाता है लेकिन कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए इस वर्ष सांकेतिक रूप से पदयात्रा सप्ताह का आयोजन गांव में ही किया गया और ग्राम तोशगांव मैं कार्यक्रम का समापन किया गया। आपको बता दें कि पंडित जयदेव सतपथी फुलझर क्षेत्र के महान स्वतंत्रता सेनानी थे जो गांधीवादी विचारों और आदर्शों से प्रेरित थे उनके द्वारा लगातार गांधीवादी विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया गया था जो अनवरत रूप से आज तक जारी है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

