3 दिवसीय द्वितीय अंतराष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव 28 से आमंत्रण देने जाएंगे विधायक द्वय शैलेष पांडेय एवं रश्मि सिंह
रायपुर।(वायरलेस न्यूज़) कोरोना महामारी के कारण पिछले साल अंतरराष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन नहीं हो पाया था लेकिन इस साल 28 अक्टूबर से 1 नवंबर तक महोत्सव का आयोजन किया जाना है जिसकी तैयारियां शुरु हो गई हैं। इस महोत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र लेकर विधायक और अधिकारीगण जल्द ही देश और विदेश जाएंगे।
सामान्य प्रशासन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर के विधायक शैलेष पांडेय चंडीगढ़ साथ मे डिप्टी कलेक्टर आनन्दरूप तिवारी एवं डॉ रश्मि आशीष सिंह प.बंगाल साथ मे मोनिका वर्मा संयुक्त कलेक्टर भी जाएंगे, गोवा, मध्यप्रदेश, केरल, असम, सिक्किम, त्रिपुरा, पुदुचेरी, गुजरात, पश्चिम बंगाल, लद्दाख, राजस्थान, दमन एवं दीप, दादर एवं नागर हवेली, कर्नाटक, महाराष्ट्र, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, अंडमान निकोबार, अरुणांचल प्रदेश, मणिपुर, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, नागालैण्ड, लक्ष्यदीप, तमिलनाडू, तेलंगाना, ओडिशा, आंध्रप्रदेश, बिहार, मेघालय, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, चण्डीगढ़, मिजोरम, पंजाब और उत्तराखंड में द्वितीय अंतरराष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आमंत्रण पत्र लेकर राज्य के विधायक और प्रमुख अधिकारण गण जाएंगे जिनकी जिम्मेदारी राज्य सरकार ने तय कर दी है और जल्द ही इन प्रदेशों के लिए रवाना होंगे। प्रत्येक प्रतिनिधिमंडल में अन्य विभाग के एक अधिकारी को शामिल किया गया है। जिसके लिए कलेक्टर अधिकृत होंगे। पहले आदिवासी नृत्य महोत्सव में देश-विदेश के कई आदिवासी नर्तक दल रायपुर पहुंचे थे
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

