(रिपोर्टर पुष्पेन्द्र श्रीवास वायरलेस न्यूज़)। कोरबा ।रायपुर रेलवे स्टेशन कैंपस में खड़ी कार के अंदर एक युवक की लाश मिली है। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने कार के अंदर से युवक की लाश को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। युवक की मौत कैसे हुई यह सभी के लिए पहेली बना हुआ है। स्टेशन कैंपस के अंदर खड़ी कार के भीतर लाश मिलने की खबर पाकर आसपास के लोग यहां जमा हो गए। भीड़ को हटाकर पुलिस ने गाड़ी की जांच की। लाश का मुआयना करने के बाद इसे जांच के लिए अंबेडकर अस्पताल भेजा गया है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
अब तक की छानबीन में ये पता चला है कि मृतक का नाम संतोष कंवर (28) था। मूलत: कोरबा का रहने वाला संतोष रायपुर के कबीर नगर में अपने कुछ साथियों के साथ किराए के मकान में रहता था। वह पंचायत विभाग में स्टेनो का काम करता था। संतोष की पोस्टिंग नवा रायपुर के मंत्रालय में थी। जिस कार से लाश बरामद की गई वह संतोष की ही है। पुलिस ने जांच में पाया कि शव पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं है। कार के अंदर लाश ऐसे मिली मानों संतोष की मौत नींद में ही हो गई हो। एक पैर दूसरे पैर पर रखा हुआ है, पीठ सीट पर टिकी है, जैसे आराम करते-करते उसे मौत आ गई। अंदेशा जताया जा रहा है कि हार्ट अटैक से मौत हुई हो। यह भी पता चला है कि संतोष शराब भी पिया करता था।
पुलिस ने बताया कि मंत्रालय में ही काम करने वाले कुछ प्यून के साथ संतोष घूमने निकला था। वह बिलासपुर गया हुआ था। सड़क के रास्ते वो सुबह 4 बजकर 30 मिनट के आसपास रायपुर पहुंचा। कार में मौजूद दो साथियों को पंडरी बस स्टैंड और एक युवक मनीष ठाकुर को घासीराम नगर में छोड़ा। कार में मौजूद दुर्ग में रहने वाले एक दोस्त को लेकर संतोष रेलवे स्टेशन आया। दूसरा युवक यहां से दुर्ग के लिए निकल गया।
संतोष ने उससे कहा था कि कुछ देर सुस्ताकर वो कबीर नगर के लिए निकलेगा। दोपहर बीत जाने के बाद भी जब संतोष कमरे पर नहीं लौटा तो उसके साथियों ने साथ बिलासपुर गए मनीष से संपर्क किया। मनीष को भी जानकारी थी कि संतोष ने स्टेशन में ही रुकने की बात कही थी। मनीष ने स्टेशन आकर देखा तो कार के अंदर संतोष का शव पड़ा था। पुलिस को मनीष ने बताया कि बीती रात युवकों ने शराब भी पी थी। मगर मौत की वजह से सभी घबराए हुए हैं। पुलिस सभी युवकों की जानकारी लेकर मामले की जांच कर रही है।
रायपुर के रेलवे स्टेशन मे कार में मिली कोरबा के युवक की लाश
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

