(रिपोर्टर पुष्पेन्द्र श्रीवास वायरलेस न्यूज़):-कोरबा में एक ढाबा के सामने मारूति कार में सवार 3 युवको को पुलिस के सामने ही जमकर धून दिया गया। कटघोरा थाना के बाबू ढाबा से कुछ दूरी पर ये वारदात रविवार की रात 11ः30 बजें घटित हुई। बताया जा रहा है कि बांकीमोंगरा निवासी दिलीप नारंग अपने 2 अन्य साथियों के साथ खाना खाने कटघोरा-तानाखार मार्ग पर स्थित ढाबा पर पहुंचा था। खाना खाने के बाद ढाबा के बाहर पान ठेले पर तीनों युवक सिगरेट पी रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ढाबा के सामने आकर रूकी और धूल का गुबार उठ गया, बस इसी बात को लेकर तीनों युवको ने पहले ट्रक ड्राइवर की पिटाई कर दी, जिसके बाद ट्रक ड्राइवर ने अपने मालिक को घटना की जानकारी दी, फिर क्या था ट्रक मालिक और ड्राइवर ने कार में जा रहे तीनों युवको का रास्ता रोककर उनकी जमकर कुटाई कर दी। घटना के वक्त मौके पर डॉयल 112 की गाड़ी पहुंच गयी, 112 में मौजूद एक जवान मारपीट कर रहे लोगो को रूकवाने का प्रयास भी किया, लेकिन किसी ने पुलिस को देखकर भी रूकना मुनासिब नही समझा और खाकी के सामने ही युवको को कार से घसीटते हुए जमकर पिटाई कर दी गयी। इस पूरे मामले में दोनों पक्षों की रिपोर्ट पुलिस ने मारपीट का अपराध दर्ज कर लिया है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

