🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

रायगढ़ से व्हाया कटनी, मैहर,प्रयागराज अयोध्या तक ट्रेन चलाने की मांग – रायगढ़ व्यापारी संघ

On: October 6, 2021 5:52 PM


रायगढ़। (वायरलेस न्यूज़) रायगढ़ व्यापारी संघ ने माननीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ,योगी आदित्य नाथ मुख्यमंत्री (उ प्र) रेल्वे बोर्ड चेयरमेन ,महाप्रबंधक (द पू म रे) बिलासपुर एवं रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती देवी साय को पत्र लिख कर रायगढ़ से अयोध्या तक व्हाया कटनी, मैहर , प्रयागराज ट्रेन चलाने की मांग की है व्यापारी संघ संयोजक एवं जोनल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य राजेंद्र अग्रवाल महामंत्री हीरा मोटवानी राजेश अग्रवाल, बजरंग महमिया बजरंग अग्रवाल कबीर चौक ने मांग करते हुए कहा कि रायगढ़ से अयोध्या ट्रेन चलाने से न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि झारखंड और उड़ीसा के धर्मप्रेमी नागरिकों को अयोध्या जाकर अपने आराध्य श्री रामलला के दर्शन लाभ पाने का अवसर प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के बाद लोग धार्मिक यात्राओं को अधिक महत्व दे रहे हैं। और वे चाहते हैं कि वे अपने आराध्य देवी देवताओं के दर्शन कर विश्व शांति और अपने परिवार के लिये प्रार्थना करें। इस सीधी ट्रेन से लोगों को मैहर की मां शारदा देवी के दर्शन, तीर्थराज कहलाने वाले प्रयागराज के संगम स्थल के दर्शन और साथ ही अयोध्या में श्री रामलला के जन्म स्थान के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त होगा। इस ट्रेन के इस मार्ग पर चलाने से इस पूरे मार्ग पर आने जाने वाले अन्य यात्रियों को भी इस ट्रेन का लाभ मिल पाएगा और लोगों का आवागमन सुगम हो पाएगा।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment