रायगढ़ ( वायरलेस न्यूज़ घरघोड़ा) :- कोरोना काल के समय केंद्र सरकार द्वारा दीपावली पूर्व तक के लिए गरीब कल्याण योजना अंतर्गत सभी अंत्योदय व प्राथमिकता कार्डधारी उपभोक्ताओं को 5 किलो प्रति व्यक्ति अतिरिक्त चावल देने को प्रतिमाह 1 लाख 385 टन चावल अतिरिक्त आबंटन किया गया जा रहा है पर छतीसगढ़ की भूपेश सरकार ने द्वारा अंत्योदय व प्राथमिकता कार्डधारियों को मिलने वाले आबंटन को हितग्राहियों को वितरण नही किया गया है ,जिसमे लगभग 1500 करोड़ का घोटाला का अनुमान है राज्य सरकार ने 1,2 व 3 व्यक्तियों का पूरा व उसके बाद हर व्यक्ति का 5 किलो चावल को नही दिया जा रहा है जिसकी शिकायतें मिल रही है जिसके फलस्वरूप आज प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर एक दिवसीय प्रदेश स्तरीय सभी राशन दुकानों पर धरना देकर महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन ग्राम पंचायत सचिव को सौंपा गया, जिसने गरीबो को चावल का दाना दाना वितरण करने, वितरण नही किये गए चावल का नगद भुकतान करने व इस 1500 करोड़ के घोटाले की जांच कराने की मांग की गई , ज्ञापन उपरान्त कवर्धा साम्प्रदायिक दंगे के विरोध में मुख्यमंत्री भुपेश बघेल व कवर्धा विधायक व मंत्री मोहम्मद अकबर का पुतला दहन किया गया ,आज के इस एक दिवसीय धरना में ग्राम बिच्छीनारा में भाजपा जिला महामंत्री अरुण धर दीवान,वरिष्ठ भाजपा नेता राजेन्द्र ठाकुर,आई टी सेल जिला सहसंयोजक विकास केशरवानी,मंडल महामंत्री श्रवण राठिया,युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष अजित गुप्ता, शशि भूषण गुप्ता,दीपक बेहरा,राजेश गुप्ता ,जयराम राठिया, जयराम चौहान ,महेश नगेसिया,गुलशन गुप्ता,किशन,उमेश,राधेश्याम,खगेश्वर,अरुण गुप्ता,मनमोहन राठिया,सुधराम राठिया,डिलुराम,मोतीराम,दीपक,ललित,कृष्ण कुमार राठिया,जितेन्द्र,रेशम,प्रबंध कुमार राठिया,रेशम गुप्ता,महेश कुमार शामिल हुए !
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट
अन्यOctober 1, 2026खुशी कोई बाहरी साधन नहीं, बल्कि हमारे विचारों की आंतरिक ऊर्जा है— बीके स्वाति दीदी
बिलासपुरSeptember 30, 2026राम्हेपुर स्कूल की समस्या पर पहल तेज, अतिरिक्त कक्ष और अतिथि शिक्षक का प्रस्ताव भेजा
छत्तीसगढ़September 30, 2026अनुदान प्राप्त अशासकीय महाविद्यालयों के शिक्षकों-कर्मचारियों के धरने को मिला समर्थन, पेंशन पुनर्बहाली की मांग तेज

