🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

कवर्धा की घटना और निर्दोष लोगों के ऊपर एकतरफा कार्यवाही के विरोध में भाजपा बिलासपुर का जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन 9 अक्टूबर को

On: October 8, 2021 3:53 PM

बिलासपुर। (वायरलेस न्यूज़) कवर्धा की घटना और निर्दोष लोगों के उपर एकतरफा कार्यवाही के विरोध में भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर का जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन 9 अक्टूबर को आयोजित है।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने बताया कि कवर्धा की घटना और निर्दोष लोगों के उपर एकतरफा कार्यवाही के विरोध में प्रदेश भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय में प्रदेश सरकार के खिलाफ 9 अक्टूबर को धरना प्रदर्शन किया जायेगा। बिलासपुर जिला मुख्यालय में जिला भाजपा बिलासपुर द्वारा दिनांक 9 अक्टूबर 2021 शनिवार को दोपहर 1 बजे से विकास भवन के सामने नेहरू चौक में धरना प्रदर्शन किया जायेगा, जिसमें प्रमुख रूप से नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री छ.ग. शासन अमर अग्रवाल, सांसद अरूण साव, प्रदेश महामंत्री भाजपा भूपेन्द्र सवन्नी, विधायक मस्तूरी डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, विधायक बेलतरा रजनीश सिंह, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय उपस्थित रहेंगे।
श्री कुमावत ने कहा कि कवर्धा घटना के पीछे कांग्रेस नेताओं की सोची समझी राजनीति के तहत् शांत प्रिय प्रदेश में जहर घोलने का कार्य किया जा रहा है। इस घटना में कही न कही प्रदेश की कांग्रेस सरकार के मंत्री भी लिप्त है, घटना के विरोध में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक, मोहित जायसवाल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जयश्री चौकसे, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद कश्यप, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार कौशिक, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश सूर्या, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष लखन पैकरा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष सैय्यद मकबूल अली ने समस्त भाजपा, मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को 9 अक्टूबर 2021 शनिवार को दोपहर 1 बजे विकास भवन के सामने नेहरू चौक बिलासपुर में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment