किशोर कर ब्यूरोचीफ महासमुंद
वर्चुअल मैराथन दौड़ के प्रतिभागी आज सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते दौड़ें
महासमुन्द- महासमुंद जिले में छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार के दो साल पूरा होने पर छत्तीसगढ़ शासन की प्रथम वर्चुअल मैराथन रविवार 13 दिसम्बर को सुबह 06ः00 बजे से सुबह 10ः00 बजे तक आयोजित किया गया । पहली बार होेने वाली वर्चुअल मैराथन दौड़ के लिए महासमुंद जिले में 2187 प्रतिभागियों ने आॅनलाईन पंजीयन कराया था। हम आपको बता दें कि पंजीयन की प्रक्रिया पहले 10 दिसम्बर तक थी जिसे बढ़ाकर अब 12 दिसम्बर तक कर दिया गया था। उन्होंने कहा वर्चुअल मैराथन दौड़ के प्रतिभागी कही भी समूह में एकत्रित नहीं हुए। प्रतिभागी उद्यान, मैदान, सड़क या अन्य किसी सुरक्षित स्थान पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए दौडें और दौड़ते हुए कुछ सेंकण्ड का वीडियों अथवा फोटों रविवार 13 दिसम्बर की सुबह 06ः00 से 11ः00 बजे तक हैशटैग रनविथ छत्तीसगढ़ के साथ फेसबुक या ट्विटर पर अपलोड किए हैं । जिले में 500 पंजीयन कराने वाले प्रतिभागियों को पारितोषित के रूप में टी-शर्ट उपलब्ध कराई गई थी। छत्तीसगढ़ सरकार के 2 साल पूरे होने पर आयोजित वर्चुअल मैराथन दौड़ को लेकर शहरी क्षेत्रों में काफी उत्साह देखा गया जबकि ग्रामीण इलाकों में इसे लेकर किसी तरह की कोई जागरूकता नहीं दिखी। जिला मुख्यालय महासमुंद महासमुंद जिला कलेक्टर कार्तिकेया गोयल और पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर और डिप्टी कलेक्टर डाॅ स्निग्धा तिवारी ने भी मैराथन दौड़ में हिस्सा लिया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यOctober 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह विशेष
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज

