रायगढ़ (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) रायगढ़ की कथक गुरु तब्बू परवीन को उड़ीसा सरकार के द्वारा “गुरु श्री अवार्ड” से सम्मानित किया गया
तब्बू परवीन की शिष्याओं को मिला “नृत्य सूरी श्री अवार्ड” व गोल्ड मेडल
रायगढ़ । रायगढ़ की बेटियों ने एक बार फिर रायगढ़ व पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। रायगढ़ की 9 बेटियों ने कत्थक नृत्य में गोल्ड मेडल जीता है। इस संबंध में रायगढ़ की कथक गुरु तब्बू परवीन ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि इंडियन ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चर के द्वारा इंटरनेशनल मेगा डांस एंड म्यूजिक फेस्टिवल पूरी 2021 का अन्नपूर्णा थियेटर पूरी ओडिसा में 3 दिवसीय आयोजन किया गया । पूरी में इंटरनेशनल मेगा डांस एंड म्यूजिक फेस्टिवल में देश – विदेश के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। जिसमें छत्तीसगढ़ की कला नगरी कहे जाने वाले रायगढ़ से भी कलाकारो ने इसमें हिस्सा लिया और उड़ीसा सरकार से पुरस्कृत होकर रायगढ़ का नाम रोशन किया।रायगढ़ की कथक गुरु तब्बू परवीन के नेतृत्व में रायगढ़ के 13 कलाकर पूरी गए और इंटरनेशनल मेगा डांस एंड म्यूजिक फेस्टिवल पूरी 2021 में हिस्सा लिया। जहां उन्होंने इंटरनेशनल मेगा डांस एंड म्यूजिक फेस्टिवल पूरी 2021 में अपनी मनमोहक प्रस्तुति से दर्शकों के मन को लुभाया। रायगढ़ के कलाकारों द्वारा सोलो, डुएट समूह नृत्य कथक आदि की प्रस्तुति दी गई। जिसमें सभी ने गोल्ड मेडल भी जीता।रायगढ़ की कथक गुरु तब्बू परवीन को उड़ीसा सरकार के द्वारा “गुरु श्री अवार्ड” से सम्मानित किया गया। वही बेहतर और मनमोहक प्रस्तुति की लिए रायगढ़ की शताक्षी सोनी, जया दीवान, विभूति शर्मा, अन्नादिता कांजेले, अदिति होता, तनीषा श्रीवास्तव, तनुष्का श्रीवास्तव और अनुजा बाजपाई को ओडिशा सरकार के द्वारा “नृत्य सूरी श्री अवार्ड” से व गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया।कथक गुरु तब्बू परवीन जानकारी देते हुए बताया कि पुरी में आयोजित इंटरनेशनल मेगा डांस एण्ड म्यूजिक फेस्टिवल में ऑस्ट्रेलिया, नेपाल, बांगलादेश, लखनऊ और छत्तीसगढ़ से सिर्फ रायगढ़ के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था लेकिन हमारे रायगढ़ घराने का तोड़ा, थाट ठुमरी कवित तोडे..का बहुत अलग था सभी लोगों ने देखा और सभी को बहुत पसंद आया। इससे पहले भी कटक में आयोजित अंतराष्ट्रीय कटक महोत्सव में हिस्सा लिया था जहां उन्हें नृत्य की अधिकांश विधाओं में प्रथम पुरस्कार मिला था। वहीं पुणे में कथक का ऑनलाइन कंपटीशन हुआ था जिसमें भी तब्बू परवीन के दो शिष्यों युक्ता सिंह और सौर्य सिंह ठाकुर को भारत सरकार द्वारा अवार्ड दिया गया था। तब्बू परवीन ने कहा कि वे निरंतर प्रयास करती रहेंगी कि रायगढ़ घराने का जो कथक है उसे मैं पूरे विश्व में दिखाना चाहती हूं। और महाराजा चक्रधर सिंह जी नाम पूरे विश्व में रोशन करना चाहती हूं। तब्बू परवीन ने बताया कि दिसंबर में कोलकाता में एक कार्यक्रम है जिसमें बच्चों का सेलेक्शन ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस औऱ दुबई के लिए होगा।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 30, 2026राम्हेपुर स्कूल की समस्या पर पहल तेज, अतिरिक्त कक्ष और अतिथि शिक्षक का प्रस्ताव भेजा
छत्तीसगढ़September 30, 2026अनुदान प्राप्त अशासकीय महाविद्यालयों के शिक्षकों-कर्मचारियों के धरने को मिला समर्थन, पेंशन पुनर्बहाली की मांग तेज
छत्तीसगढ़September 30, 2026छत्तीसगढ़ की जनता की बड़ी जीत: अधिवक्ता अंजिनेश अंजय शुक्ला की लड़ाई लाई रंग, अंबुजा मॉल सहित प्रदेश के समस्त मॉल्स में पार्किंग हुई निशुल्क
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित

