बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़)
केन्द्रीय कोयला मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी ने मेगा माईन्स का अवलोकन किया एवं समीक्षा बैठक ली
केन्द्रीय कोयला मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी चकरभाटा हवाई अड्डे से सड़क मार्ग से श्री प्रमोद अग्रवाल चेयरमेन कोलइण्डिया लिमिटेड, श्री व्ही.के. तिवारी अपर सचिव कोयला मंत्रालय भारत सरकार, श्री बी.पी. पति संयुक्त सचिव कोयला मंत्रालय भारत सरकार, एसईसीएल के सीएमडी श्री ए.पी. पण्डा, मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री बी.पी. शर्मा, निदेशक तकनीकी (संचालन) श्री एम.के. प्रसाद, निदेशक (वित्त सह कार्मिक) श्री एस.एम. चौधरी, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) श्री एस.के. पाल के साथ कोरबा कोलफील्ड पहुँचे। जहाँ इन्होंने एसईसीएल की दीपका, गेवरा व कुसमुण्डा खदान का दौरा किया। यह खदानें भारत की मुख्य खदानों में से हैं। श्री जोशी ने वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत की और उनसे कोयला उत्पादन एवं डिस्पैच बढ़ाने का आव्हान किया।
दीपका कोयला खदान के साइलो लोडिंग सिस्टम का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को सभी बाधाएँ दूर कर थर्मल पावर प्लांट्स को कोयला डिस्पैच बढ़ाने के लिए काम करने का निर्देश दिया। कोयला मंत्री ने छत्तीसगढ़ के दीपका कोयला खदान की रेलवे साइडिंग का दौरा किया। साईडिंग यार्ड में कोयला स्टॉक की स्थिति का अवलोन किया और साईडिंग प्रभारी एवं अन्य अधिकारियों के साथ बातचीत की।
दीपका खदान के बाद श्री जोशी गेवरा माईंस पहुँचे जहाँ उन्होंने खदान का अवलोकन किया एवं खदान की उत्पादन-उत्पादकता एवं डिस्पैच की जानकारी ली। अगले चरण में वे देर शाम कुसमुण्डा साईलो का निरीक्षण कर कोयला परिवहन की प्रक्रिया को बारिकी से देखा।
इसके उपरांत केन्द्रीय कोयला मंत्री श्री जोशी द्वारा समीक्षा बैठक ली गयी जिसमें एसईसीएल के शीर्ष प्रबंधन, राज्य शासन की ओर से कलेक्टर कोरबा तथा एसपी कोरबा एवं मेगा परियोजनाओं के महाप्रबंधक शामिल हुए। इस समीक्षा बैठक में उत्पादन में आ रही प्रत्येक समस्या पर गहनता से विचार किया गया जिनमें कॉन्ट्रैक्ट अवार्ड किया जाना, मानसून, रेल रैक की उपलब्धता, भूविस्थापित, बसाहट आदि मुद्दो पर चर्चा हुई। बैठक में राज्य शासन की ओर से भूविस्थापित एवं अतिक्रमणकारी की समस्या पर काबू एवं निजात पाने में भरसक सहयोग का आश्वासन दिया गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 30, 2026छत्तीसगढ़ की जनता की बड़ी जीत: अधिवक्ता अंजिनेश अंजय शुक्ला की लड़ाई लाई रंग, अंबुजा मॉल सहित प्रदेश के समस्त मॉल्स में पार्किंग हुई निशुल्क
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया

