रायगढ़, (वायरलेस न्यूज़ 13 अक्टूबर 2021) / रामझरना जिले के पर्यटन मानचित्र में एक प्रमुख नाम है और यह शासन की राम वन गमन परिपथ परियोजना में भी शामिल है। जिसको देखते हुए रामझरना में पर्यटन व जन सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। जिससे यहां आने वाले पर्यटकों को और बेहतर अनुभव मिल सके। उक्त बातें कलेक्टर श्री भीम सिंह ने आज रामझरना के निरीक्षण के दौरान कही। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत डॉ.रवि मित्तल भी साथ रहे।
कलेक्टर श्री सिंह ने रामझरना के बारे में वन विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली। बताया गया कि यहां कुंड से जल की अविरल धारा बहती रहती है। जिसको लेकर प्राचीन मान्यताएं भी हैं। दूर दूर से पर्यटक यहां आते हैं। कलेक्टर श्री सिंह ने यहां पर्यटकों के लिए मौजूद सुविधाओं की भी जानकारी ली। उन्होंने रामझरना से जुड़े ऐतिहासिक तथ्यों के लेख को व्यवस्थित रूप से लगाने के निर्देश दिए। जिससे आने वाले पर्यटक यहां के बारे में जान सके। इसके साथ ही उन्होंने मुख्य कुंड के समीप रंग-रोगन करने तथा पर्यटकों के बैठने के लिए बेंच लगाने के निर्देश दिए। स्वच्छ पेयजल तथा शौचालय की व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया। बच्चों के लिए झूला लगाने तथा गार्डन को विकसित करने की बात कही। यहां बनाए गए स्वीमिंग टेंक तथा चेजिंग रूम का भी निरीक्षण किया तथा यहां जरूरी मरम्मत करने के निर्देश दिए। इन सब कार्यों के लिए उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को जल्द प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिससे कि कार्याे को स्वीकृति प्रदान कर जल्द यहां सारे काम शुरू किए जा सके।
इस दौरान एसडीएम खरसिया श्री अभिषेक गुप्ता, तहसीलदार श्री हितेश साव, रेंजर श्री डनसेना सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी व स्थानीय जन उपस्थित रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 30, 2026छत्तीसगढ़ की जनता की बड़ी जीत: अधिवक्ता अंजिनेश अंजय शुक्ला की लड़ाई लाई रंग, अंबुजा मॉल सहित प्रदेश के समस्त मॉल्स में पार्किंग हुई निशुल्क
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया

