जगदलपुर 16अक्टूबर 2021
(वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी)
छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने चुनाव से पूर्व अपने जन घोषणा पत्र में राज्य के आदिवासी भाइयों से वादा किया था कि सरकार बनेगी तो पेसा कानून लागू करेंगे पर तीन साल बीत जाने के बावजूद भी इस मामले में सरकार ने कोई काम नही किया है । उक्त बातें भाजपा प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व केबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने कही । कश्यप ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनाने में राज्य की आदिवासियों सीटों की महत्वपूर्ण भूमिका है ,सर्वाधिक आदिवासी सीट देकर भी आज आदिवासी समाज अपने को ठगा हुआ महसूस कर रहा है । कश्यप ने कहा कि भूपेश सरकार ने आदिवासियों से किया वादा नही निभाया है , पेसा कानून पर नियम बनाकर आदिवासी क्षेत्रों में लागू करने का वादा करने वाली सरकार खुद ढाई ढाई साल के फार्मूले में फंसकर रह गई है । कश्यप ने कहा कि पेसा पर सरकार ने प्रदेश भर में केवल खानापूर्ति बैठकें की , तीन सालों में ड्राफ्ट न बना पाना राज्य सरकार की विफलता तो है ही साथ ही साथ राज्य की जनता समझ गई है कि भूपेश सरकार आदिवासियों के हित की बात सिर्फ ढोंग करने कें लिए करती है , जमीनी हकीकत कुछ और ही है । कश्यप ने कहा कि राज्य सरकार की सभी योजनाएं फेल हो चुकी है उसी प्रकार ये पेसा कानून भी बाकी योजनाओं की तरह फेल ही साबित होगा । राज्य सरकार जल्द से जल्द पेसा कानून ड्राफ्ट तैयार करे और उसे लागू करे , अन्यथा इस विषय को लेकर जिले स्तर पर प्रदर्शन किया जायेगा ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति

