जशपुर (सुनीता गुप्ता वायरलेस न्यूज़) काँग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सप्तगिरि शंकर उल्का की मौजूदगी में जशपुर के कम्युनिटी हॉल में चल रहे काँग्रेस सम्मेलन में हंगामे की सीधी तस्वीर सामने आ गयी है। इस तस्वीर में मंच पर भाषण दे रहे काँग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष पवन अग्रवाल के साथ किस तरह धक्का मुक्की और मंच पर हंगामा हुआ वीडियो में सब साफ दिख रहा है।

इस घटना के बाद पूर्व जिलाध्यक्ष पवन अग्रवाल ने वायरलेस न्यूज़ को बताया कि पहले तो उन्हें यह बोलकर माईक पकड़ने से भी मना किया जाता रहा कि केवल कार्यकर्ता बोलेंगे लेकिन जब उन्हें मच पर किसी तरह बोलने का मौका मिला और जब उन्होंने काँग्रेस को जशपुर में जीत कैसे मिली, एक एक कार्यकर्ताओ को कैसे जोड़ा गया और प्रदेश के स्वास्थ मंत्री टीएस सिंहदेव की जीत में कितनी बड़ी भूमिका रही।
यह बताना शुरू किया तो उनके साथ मंच पर ही बदसलूकी शुरू कर दी गयी ।उनके साथ धक्का मुक्की और छीना झपटी शुरू कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि वह ढाई ढाई साल के करार के मूताबिक ढाई साल की मियाद पुरी होने के बाद टीएस सिंहदेव को मुख्य्मंत्री बनाये जाने की बात शुरू ही की थी कि उंनसे माईक छीना जाने लगा और मंच पर उनके साथ धक्का मुक्की शुरू कर दी गयी जिसे मंच पर और मंच के नीचे मौजूद सभी लोगों ने लाईव देखा है । उन्होंने कहा कि सच्चाई जो थी वह केवल उसी सच्चाई को राष्ट्रीय नेता के सामने बोल रहे थे और यही सच्चाई कुछ लोगों को रास नहीं आयी और और वे हाथापाई पर उतर आए ।
उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सप्तगिरि ने उन्हें भरोसा दिया है कि आज जो उनके साथ हुआ है वह उसकी शिकायत आलाकमान को करेंगे ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

