जगदलपुर 24 अक्टूबर2021
वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी /
बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा के मुख्य सयोंजक व जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के जगदलपुर शहर अध्यक्ष नवनीत चाँद के नेतृव व बस्तर जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष नीलाम्बर सेठिया,जगदलपुर ग्रामीण ब्लाक अध्यक्ष अजय बघेल ,उपाध्यक्ष प्रीतम नाग की अध्यक्षता में जगदलपुर ब्लाक के अंतिम छोर स्थित बस्तर के वीर शहीद गुण्डाधुर की जन्मभूमि नक्सल प्रभावित ग्राम पंचायत नेतानार के पारा गोपापदर जन चौपाल का आयोजन किया गया। गौर तलब है। मुक्तिमोर्चा व जनता कांग्रेस जे द्वारा संचालित अभियान(हम है।आप के साथ)अंतर्गत जिले के सभी ब्लाक के ग्राम व शहरी वार्डो में जन चौपाल का आयोजन कर जनता की समस्याओं के समाधान हेतु क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ,राज्य सरकार व विभागीय जिमेदारो का ध्यान आकर्षित किया जा रहा है।उसी कड़ी में नेतानार ग्राम पंचायत में आयोजित जन चौपाल में ,गोपापदर के निवाशियो ने आप बीती बताते हुए कहा कि ,राज्य गठन के बाद से आज तक उनके मोहले तक जाने के लिए सड़क नहीं है। पकडण्डी के बीच जंगल से गुजरने वाले बड़े नालों में पूल नहीं होने के कारण उन्हें बरसात के मौसम में बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। यदि कोई बीमार हो तो उसे कावड़ में बोकर अस्पताल लेजाने हेतु मजबूर है। वही पीने के लिए शुद पयेजल व्यवस्था भी नहीं है। जंगल के रास्तों में सोलर सोलर लाइट नहीं होने से रात को चलना भी खतरनाक होता है। निर्माण कार्यो में कि गई मजदुरी का भुक्तान भी आज पर्यन्त तक मजदूरों को नहीं दिया गया है।हमारी सुध लेने मुख्य मार्ग नेतानार तक आने वाले क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों ,विभागीय जिमेदारो के पास भी समय नहीं है। कहने के लिए यह भूमि शहीद गुण्डाधुर की जन्म स्थल भूमि है। पर यहाँ निवासरत जनों को बुनियादी सुविधाओं के अभाव में जीना पड़ रहा है। ऊक्त बाते सुन मुक्तिमोर्चा के मुख्य सयोंजक व जनता कांग्रेस जे के शहर अध्यक्ष नवनीत चाँद ने कहा कि बस्तर के शहीद गुण्डाधुर की पवित्र भूमि में निवासरत जनों की आज पर्यन्त समस्याओं के लिए क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की उदासीनता भरा रवैया व विभागीय जिमेदारो की हवा हवाई दौरे से बनी लचर कार्य शैली की व्यवस्था है।राज्य सरकार व दोनो ही राष्ट्रीय पार्टी के सिंबल में चुने गए क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुचाने की घोषणा व संकल्प सिर्फ चुनावी सभा व पोस्टरों में किया है। पर बस्तर जिले के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुचाने व मूल भूत सुविधाओं को दिलवाने की इच्छा शक्ति उनकी है। ही नहीं ,व गांव सभा व कार्यकर्ताओं मिलन समारोह में तो जाते है। पर कार्यकर्ताओं द्वारा गांव हीत में दिए गए समस्याओं के समाधान के प्रस्ताव को विभागीय व सदन की बैठक में रखना भूल जाते है। इस लिए जिमेदारो को उनके कर्तव्य ,जिमेदारी का एहसास दिलाने हेतु मुक्तिमोर्चा व जनता कांग्रेस जे के द्वारा नेतानार ग्राम पंचायतों के निवाशियो के साथ ज्वलन्त समस्याओं के निवारण हेतु सयुक्त संघर्स व आंदोलन किया जाएगा जब तक समस्याओं का समाधान ग्राम हीत में न हो जाये इस दौरान ,जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष नीलाम्बर सेठिया,जगदलपुर ग्रामीण ब्लाक अध्यक्ष अजय बघेल,उपाध्यक्ष प्रीतम नाग,शहर महामंत्री ओम मरकाम आदि पद अधिकारी एवं बहुत संख्या में ग्राम पंचायत निवाशी उपस्थित थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

