जगदलपुर 24अक्टूबर 2021
वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी /
उड़ीसा के नवरंगपुर लोकसभा से कांग्रेस के सांसद रहे प्रदीप मांझी बीजेडी दल के प्रमुख व ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के समक्ष कल औपचारिक तौर पर BJD का हाथ थामेंगे, प्रदीप मांझी राहुल गाँधी के सबसे खास माने जाते थे, और यही वजह थी कि कई बार उन्हें राहुल गांधी ने बड़ी जिम्मेदारी सौपीं और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2013 में भी वे बस्तर संभाग के सह प्रभारी भी रह चुके है, प्रदीप मांझी के BJD में शामिल होने से कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है, पहले ही ओड़िसा में कई कांग्रेसी नेताओ ने BJP और BJD का हाथ थाम लिया है, ऐसे में प्रदीप मांझी के भी कांग्रेस छोड़ने से ओड़िसा में कांग्रेस की स्थिति काफी कमजोर होते जा रही है। हालांकि BJD में शामिल होने के बाद अब तक पार्टी में उन्हें कोई पद नही दिया गया है लेकिन माना जा रहा है कि अगली बार चुनाव में BJD से उन्हें लोकसभा टिकट मिलना तय है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

