🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

पुलिस अधीक्षक कोरबा ने ली क्राइम मीटिंगः त्यौहार के अवसर पर चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था बनाने के दिये निर्देश

On: October 24, 2021 1:30 PM

(.पुष्पेन्द्र श्रीवास वायरलेस न्यूज़ कोरबा.) पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भोजराम पटेल ने पुलिस कार्यालय सभागार में सभी राजपत्रित अधिकारी एवम थाना चौकी प्रभारियों की मीटिंग लेकर एस पी आई जी कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए ।

पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने कहा कि शासन के मंशानुरूप आम जनता के प्रति मित्रवत एवम नरम पुलिसिंग किया जाए किंतु अपराधी और अराजक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किया जाए। अपराधी किस्म के व्यक्तियों के रिकॉर्ड छांटकर कड़ी कार्यवाही की जाए। श्री भोजराम पटेल ने थाना चौकी प्रभारियों को स्पष्ट रूप से हिदायत दिया है कि सभी फरियादियों को त्वरित न्याय दिलाने का प्रयास किया जाए। जिले के पुलिस अधिकारी अधिक से अधिक गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर मौके पर ही समाधान का प्रयास करें। उन्होंने जिले में उच्च स्तरीय कानून व्यवस्था बनाने एवं त्योहार के अवसर पर चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment