स्वसहायता समुह की महिलाएं अब स्वावलंबन की ओर बढ़ रही हैं:- यू.डी. मिंज
दीपावली में गोबर के दिये से जगमगयेगा जशपुर
जशपुर (वायरलेस न्यूज़) :- दुलदुला ब्लॉक के ग्राम कोरोना के गंगा मईया स्व सहायता समूह की महिलाओं ने आज सुबह क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव यूडी मिंज को गोबर से बने सुन्दर दीये का उपहार सौंपा।
संसदीय सचिव यूडी मिंज ने गंगा मईया स्व सहायता कोरना की महिलाओं को उपहार के लिए धन्यवाद दिया और उन्होंने कहा कि स्वसहायता समुह की महिलाएं अब स्वावलंबन की ओर बढ़ रही हैं इस वर्ष उन्होंने गोबर से दिए बनाये हैं जिससे दीपवाली में घर जगमगयेगा। उन्होंने कहा कि गंगा मैया स्व सहायता समूह कोरना की महिलाएं अन्य स्व सहायता समूहों के लिए प्रेरणा बनी है जो कि खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि स्व सहायता समूह के आत्मनिर्भर होने से ग्रामीण क्षेत्रों में अर्थव्यवस्था मजबूत होगी । भविष्य में इन सब सहायता समूह निरन्तर समृद्ध हो इसके लिए मेरी शुभकामनाएं है । उन्होंने इसके लिए रीना साय दीवान ,मंजू साय, भगवती साय,सीता साय, यमुना साय,पूनम साय बिंदेश्वरी सिंह को इसके लिए बधाई दी है साथ ही इस स्व सहायता समूह को प्रेरित करने वाले ललित साय दीवान और अरुण शर्मा को भी धन्यवाद दिया।
संसदीय सचिव ने कहा कि हम लोग के द्वारा लगातार स्व सहायता समूहों को प्रेरित किया गया है जिसका परिणाम है कि आज इन महिलाओं के मेहनत से गोबर के दिए से जशपुर दीवाली में रौशन होगा ।
कोरना गोठान के प्रबंधक ललित कुमार साय दीवान ने कहा कि महिला समूह द्वारा बनाये जा रहे दीयों को आकर्षक डिजाइन के साथ संस्कृति की झलक देने प्रयास किया है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

