रायगढ़। (वायरलेस न्यूज़) आरसीटी कप टी-20 अपने अंतिम मुकाम पर पहुंच चुका है जिसमें सेमीफायनल की दौड़ मंगलवार को पूरी होगी। आयोजन समिति के सदस्य विशाल सिंघानिया, महेश वर्मा, विनय साहू ने बताया कि आज खेले गए प्रथम मैच में संस्कार स्काई ने रायगढ़ राईजिंग को 9 विकेट से आसान पराजय दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए रायगढ़ राईजिंग ने मात्र 79 रन बनाये। संस्कार स्काई की ओर से रामचंद्र शर्मा, देवेन्द्र भोजवानी, अमित कुंवर, सुरज पटेल ने 2-2 विकेट लिए। इसके जवाब में अमित कुंवर के 43 नाबाद व शोभित तिवारी के 19 नाबाद की बदौलत आसानी से विजय प्राप्त की। इस मैच के मैन ऑफ द मैच हरफनमौला खिलाड़ी अमित कुंवर रहे।
दुसरे मैच में एआरसी व वैदिक राईडर के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें एआरसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 137 रन 20 ओव्हर में बनाये। इसमें आशीष ओझा के 37, रवि सिंह के 35 व सुरज आचार्या के 34 रन शामिल हैं। इसके जवाब में वैदिक राईडर मात्र 74 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। डेविड चौधरी ने सर्वाधिक 31 रन बनाये। अभिजीत साहू ने 4 विकेट लिए। मैच के मैन ऑफ द मैच 35 रन बनाकर व 3 विकेट झटक कर विजय दिलाने वाले रवि सिंह को दिया गया। मैच के अम्पायर मानस कुमार व पियूष साहू रहे। स्कोरर महेश दत्त मिश्रा तथा दीपक साहू रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

