बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) गुटखा,तंबाखू,शराब छोड़,दूध, दही, घी खाओ के आव्हान के साथ यादव समाज ने समारोह पूर्वक मनाया गोवर्धन पूजा
बिलासपुर यादव समाज द्वारा गोवर्धन पूजन समारोह यज्ञशाला,ग्राम खैरा डगनिया में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गई। विधिविधान से श्री गोवर्धन पर्वत की पूजा अर्चना और यज्ञ की गई, तत्पश्चात संगोष्ठी आयोजित हुआ जिसको संबोधित करते हुए समाज के संरक्षक व पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष डा सोमनाथ यादव ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने जिस प्रकार गोवर्धन पर्वत उठाकर समाज को संरक्षित ही नही किए बल्कि एक रहने पर जोर दिए और नशा छोड़ दूध, दही खाने का संदेश दिए उसी प्रकार यादव समाज आज संकल्प लें कि बुराइयों से दूर रहे। जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष भुनेश्वर यादव ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने समाज को आगे बढ़ाया और अच्छे कार्यों में सक्रिय रहने का संदेश दिए, हमे भगवान श्री कृष्ण के बताए मार्ग पर चलकर यादव समाज को आगे बढ़ाना है। संगोष्ठी को जिला अध्यक्ष शहर जितेंद्र यादव, संभागीय अध्यक्ष सुनील यादव, युवा जिला अध्यक्ष ग्रामीण अमित यादव,शहर जिला अध्यक्ष शैलेंद्र यादव, रेलवे यादव समाज के अध्यक्ष रामकुमार यादव, ऊदेराम यादव, भागवत यादव, लतेल राम यादव,पार्षद लक्ष्मी यादव,अभिलेश यादव,कृष्ण कुमार यादव, आदि पदाधिकारियों ने भी अपनी बात रखी।
एक यादव एक समाज, गुटखा,तंबाखू,शराब छोड़, दूध, दही,घी खाओ के आव्हान पर बिलासपुर जिला भर से हजारों की संख्या में उपस्थित पुरुष,महिलाए,युवा,बच्चों ने अवसर पर संकल्प लिया कि वे समस्त बुराइयों से दूर रहेंगे। समारोह का संचालन जिला अध्यक्ष ग्रामीण शिवशंकर यादव ने तथा आभार प्रकट युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष अनिल यादव ने किया। समारोह में शरद यादव,बलदाऊ यादव को साहित्य के क्षेत्र में और शिवशंकर यादव, सुमंत यादव,संतोष यादव,मनोज यादव, बृजेश यादव को समाज सेवा के लिए स्मृति चिन्ह,शाल से सम्मान किया गया। गोवर्धन पूजन समारोह को सफल बनाने में जिला और श्रेत्र के प्रमुख पदाधिकारियों की अहम सहयोग रहा।कार्यक्रम में सभीजन एक साथ सपरिवार प्रसाद(भोजन) ग्रहण किया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान
बिलासपुरSeptember 26, 2026336 लोगों ने एक साथ गाया वंदे मातरम, राष्ट्रभक्ति से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर

