🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

समर्थन मूल्य में धान खरीदी के लिए पंजीयन की समय सीमा बढ़ाने की मांग – JCCJ

On: November 9, 2021 1:43 PM

⏸▶ धान खरीदी में किसान वंचित न हो, सरकार करें पंजीयन तिथि में वृद्धि – JCCJ

रायपुर,(वायरलेस न्यूज़) छत्तीसगढ़, दिनांक 9 नवंबर 2021। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के मुख्य प्रवक्ता अधिवक्ता भगवानू नायक ने कहा छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा इस वित्तीय वर्ष किसानों की धान खरीदी की तिथि 1 दिसंबर 2021 से तय की है । वही किसानों से समर्थन मूल्य में धान खरीदी के पंजीयन के लिए अंतिम तिथि 10 नवंबर 2021 तक है। दीपावली एवं पारंपरिक त्योहारों में व्यस्तताओं के कारण अधिकांश किसान समर्थन मूल्य में अपना धान बेचने के लिए पंजीयन नहीं करा सके हैं। साथ ही जानकारी मिली है कि ऑपरेटरों के द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कल से हड़ताल में जा रहे हैं। फलतः अंतिम दिन पंजीयन की कार्यवाही बुरी तरह ठप्प हो जाएगी और किसान धान बेचने से वंचित हो जाएंगे जिससे किसानों को अनावश्यक आर्थिक हानि उठाना पड़ेगा । ऐसी स्थिति में सरकार को तत्काल धान खरीदी के लिए पंजीयन की तिथि को बढ़ाए ताकि कोई भी किसान अपने धान बेचने से वंचित ना हो जाए। अतः किसानों के हित में राज्य सरकार अविलंब समर्थन मूल्य में धान खरीदी के पंजीयन की तिथि में वृद्धि करते हुए किसानों को राहत प्रदान करें।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment