बच्चों ने दी रंगारंग कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति,हुए सम्मानित
रायगढ़। (वायरलेस न्यूज़) विधायक प्रकाश नायक ने मंगलवार को शहर के वॉर्ड क्रमांक 41 के अंतर्गत छातामुरा में करीब 55 लाख रुपये की लागत से बने शासकीय हाईस्कूल भवन का फीता काटकर उद्घाटन किया।इस मौक़े पर विधायक ने इस स्कूल भवन निर्माण के लिए जमीन दान करने वाले छातामुरा के गौटिया दीनदयाल पटेल गुरुजी व उनके परिवार वालों को बधाई व शुभकामनाएं देतें हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
हाईस्कूल भवन लोकार्पण कार्यक्रम करीब 1 बजे आयोजित था इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रायगढ़ के युवा विधायक प्रकाश नायक थे।कार्यक्रम में रायगढ़ नगर निगम के महापौर श्रीमती जानकी काटजू,सभापति जयंत ठेठवार,पूर्व सभापति शेख़ सलीम नियारिया सहित अन्य अतिथिगण भी मौजूद रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा विद्या की देवी माँ सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया।इसके पश्चात स्कूल स्टाफ़ व बच्चों तथा कार्यकर्ताओं द्वारा मंचस्थ अतिथियों का स्वागत किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक प्रकाश नायक ने कहा कि हमारे प्रदेश की भूपेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम कर रही है इसके उदाहरण के रूप में गाँव गाँव में नये स्कूल भवन का निर्माण हो रहा है।मुझे इस बात की खुशी है कि आज छातामुरा में हाईस्कूल भवन लोकार्पण कार्यक्रम में आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।मैं इसके लिए मंच से इस स्कूल भवन निर्माण के लिए जमीन दान करने वाले इस गाँव के गौटिया गुरुजी दीनदयाल पटेल व उनके परिवार तथा अन्य दान दाताओं को दिल से बधाई देतें हुए उनके प्रति आभार व्यक्त करता हूं।उन्होंने यह भी कहा कि गौटिया गुरुजी ने पूरे जीवन भर शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित भाव से कार्य करते हुए अपनी अलग पहचान बनाई है।इस कार्यक्रम को महापौर जानकी काटजू,पूर्व सभापति शेख़ सलीम नियारिया,पुसौर क्षेत्र के किसान नेता,लल्लू सिंह,अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया।नगर निगम के एल्डरमैन चंद्रशेखर चौधरी ने इस कार्यक्रम में पधारें सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।इस मौक़े पर उन्होंने दिवंगत पूर्व मंत्री डॉ.शक्राजीत नायक व दिवंगत विधायक रोशन लाल अग्रवाल को याद करते हुए कहा कि यहाँ के स्कूल भवन व शिक्षा के लिए उन्होंने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है उन्हें दिल से नमन करते है।उन्होंने विधायक प्रकाश नायक का भी मंच से सराहना की।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पुसौर बीईओ दिनेश पटेल,एम आई सी सदस्य संजय देवांगन,रोहित लाल पटेल,एल्डरमैन राजेंद्र पांडेय,दयाराम धुर्वे,बिज्जू ठाकुर,वसीमखान,पार्षद संजय चौहान,मुरारी भट्ट आरिफ़ हुसैन,पूर्व पार्षद लकेश्वर मिरी,दुर्गा पटेल, गौतम महापात्रे,धीरु गुप्ता,पुसौर नगर पंचायत अध्यक्ष रितेश थवाईत,पूर्व अध्यक्ष किशोर कसेर,पीडब्ल्यूडी एसडीओ केपी राठौर,इंजीनियर मंजू पटेल,सुभाष चौहान औरदा,खेमसाव तथा हाईस्कूल छातामुरा के प्राचार्य,स्कूल स्टाफ़,बच्चें,ग्रामीणजन बड़ी संख्या में मौजूद थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

