गला दबाकर अधेड़ की हत्या *रायगढ़* (वायरलेस न्यूज़) । दिनांक 09/11/2021 को थाना कापू में ग्राम टुकूपारा रतनपुर निवासी बुधूराम राऊत पिता स्व.कमल साय उम्र 48 वर्ष अपने बड़े भाई सुकलाल राऊत (61 साल) की किसी अज्ञात आरोपी द्वारा गला दबाकर हत्या किये जाने की रिपोर्ट दर्ज कराया है । रिपोर्टकर्ता बताया कि दिनांक 09.11.2021 के सुबह धान मिसाई कर रहा था तभी गांव का झांखर आकर बताया कि इसका भाई घर में मृत पड़ा है, तब उसके भाई के घर जाकर देखा जिसके गले में दबाने का निशान व खरोंच दिखाई दे रहा था । रिपोर्टकर्ता बताया कि उसका भाई घर में अकेला रहता था उसके कोई संतान नहीं है , मृतक की पत्नी लकवा बिमारी से ग्रसित होने के कारण अपने मायके ग्राम सुखरापारा में रहती है । कापू पुलिस अज्ञात आरोपी पर हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर मृतक के वारिशानों से मृतक के गांव तथा परिवार में किसी से रंजिश, लडाई झगड़ा आदि के संबंध में पूछताछ किया जा रहा है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

