रायगढ़, (वायरलेस न्यूज़11 नवंबर2021/ ) सर्स पल्स गोल्ड रियल स्टेट इंडिया लिमिटेड बिलासपुर निवासी पर 11 लाख 40 हजार 2 रुपये की वसूली हेतु कुर्क दिया गया है। न्यायालय नायब तहसीलदार खरसिया, रायगढ़ ने बताया कि यदि इसमें बिक्री के लिए निर्धारित तारीख के पहले शोध्य रकम की अदायगी नहीं कर दिया जाता है तो खाते/खातों का विक्रय स्थान तहसील खरसिया पर 17 नवम्बर 2021 को पूर्वान्ह 11 बजे अथवा उस समय के लगभग उन पर आरोपित संपूर्ण भारों से एवं उनके संबंध में किए गए समस्त अनुदानों तथा संविदाओं से मुक्त रूप से नीलाम द्वारा कर दिया जाएगा।
जिसके तहत ग्राम-नौरंगपुर में कुल 2.364 क्षेत्रफल हेक्टयर भूमि है। जिनमें खाता अंक/खसरा नंबर 174 में 0.555 हेक्टेयर भूमि में परसा, फरहद, चार, तेन्दू, नीम, गस्ती, सेम्हर, बांस, महुआ, सेन्हा, बीजा, बैहरा, धनबहेर के कुल 13 वृक्ष है, जिसकी कीमत 35066 रुपये है। इसी तरह खाता अंक/खसरा नंबर 176 में 0.332 हेक्टेयर भूमि में महुआ, चार, साजा व परसा के कुल 15 वृक्ष है, जिसकी कीमत 55358 रुपये है। खाता अंक/खसरा नंबर 177 में 0.454 हेक्टेयर भूमि में नीम, चार, परसा एवं साजा के कुल 6 वृक्ष है, जिसकी कीमत 8219 रुपये है। खाता अंक/खसरा नंबर 178 में 1.023 हेक्टेयर भूमि में बीजा, नीम, चार, परसा, साजा, धनबहेर, धवरा, कुमही, महुआ, रोहिना, बांस भीरा, केकट, मुढही, खीरसाली, धीरहा के कुल 134 वृक्ष है, जिसकी कीमत 01 लाख 6 हजार 173 रुपये है। जिनकी वृक्ष सहित जमीन की कुल कीमत 29 लाख 50 हजार रुपये है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

