सामाजिक सौहार्द बनाएं रखने के लिए इस पर पूरी तरह से अंकुश लगाना जरूरी
रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़) – जिले में तेज़ी से बढ़ते गौ माँस बिक्री व गौ-वंशो की तस्करी के मामलों पर प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से गहरी चिंता जाहिर करते हुए रायगढ़ भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्यसमिति विकास केड़िया ने कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आयी हैं उसके बाद से ही हमारे रायगढ़ जिले सहित पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में गौ-माँस बिक्री व गौ-वंशो की तस्करी के मामलों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई हैं।
आगे युवा भाजपा नेता ने कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ राज्य में गौ माँस की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित हैं बावजूद इसके हमारे रायगढ़ जिले में आये दिन गौ-माँस बिक्री व गौवंशो की तस्करी के मामलें देखने सुनने को मिल रहें हैं जिससे हिन्दू धर्म के अनुयायियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है चूंकि यह हमारे धार्मिक आस्था से जुड़ा संवेदनशील विषय है और अगर जल्द ही रायगढ़ पुलिस इस दिशा में ठोस कार्यवाही नहीं करती हैं तो मजबूरन उन्हें अपने समर्थकों के साथ सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होना पड़ेगा।
आगे जारी विज्ञप्ति में उन्होंने रायगढ़ पुलिस से निवेदन करते हुए कहा कि जिले में सामाजिक सौहार्द व लॉ एंड ऑर्डर बनाये रखने के लिए रायगढ़ पुलिस को चाहिए कि ऐसे मामलें की जानकारी मिलते ही तत्काल इसे गंभीरता से ले और आरोपियों के खिलाफ विधिसम्मत कठोरतम कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित करें ताकि इस संवेदनशील मामलें की पुनरावृत्ति पर जल्द से जल्द पूरी तरह रोक लगाया जा सकें।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

